राजस्थान से Amit Shah का चुनावी शंखनाद, राहुल पर वार, ‘विदेशी टीशर्ट से जोड़ा जा रहा भारत’

0
399
amit shah
amit shah

शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने जोधपुर से चुनावी शंखनाद कर दिया। अमित शाह ने दशहरा मैदान में बीजेपी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस (Congress) पर हमलावर रहे। कार्यकर्ताओं में जीत दिलाने का मंत्र फूंका।

भारत जोड़ो यात्रा पर कसा तंज

इस दौरान बीजेपी नेता अमित शाह ने साल 2018 में कांग्रेस के चुनावी वादे याद दिलाए और भारत जोड़ो पर भी तंज कसा। शाह ने यहां हिंदुत्व कार्ड भी खेला और 2023 और 2024 के चुनाव में बीजेपी को जिताने की अपील की।

दो दिवसीय दौरे पर शाह

गौरतलब है कि अमित शाह राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने आज जोधपुर संभाग के ‘बूथ अध्यक्ष संकल्प महासम्मेलन’ में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। शाह ने कहा कि आज जिस प्रकार की राजस्थान में सरकार चल रही है, उससे हम सभी दुखी हैं। राजस्थान में चल रही सरकार ने प्रदेश को विकास में सबसे पीछे ले जाने का कार्य किया है।

छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हैं कांग्रेस सरकार

फिलहाल देश में कांग्रेस की दो सरकारें राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हैं. दोनों राज्यों में 2023 में चुनाव हैं। इन दोनों राज्यों में अगर बीजेपी सरकार बनाती है तो कांग्रेस के पास कुछ नहीं बचेगा। कांग्रेस ने दोनों राज्यों को बहुत पीछे धकेल दिया है।

राहुल गांधी को इतिहास पढ़ने की जरूरत- शाह

अमित शाह ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को निशाने पर लेते हुए कहा कि राहुल बाबा विदेशी टी-शर्ट पहनकर भारत जोड़ने निकले हैं। मैं राहुल बाबा और कांग्रेसियों उनका संसद एक भाषण याद दिलाता हूं। राहुल बाबा ने कहा था कि भारत राष्ट्र है ही नहीं। अरे राहुल बाबा, किस किताब में पढ़े हो आप ? ये तो वो राष्ट्र है जिसके लिए लाखों, लाख लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। राहुल भारत जोड़ने निकले हैं, मुझे लगता है उनको पहले भारत का इतिहास पढ़ने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here