Price Hike in November: आज यानि मंगलवार से नवंबर की शुरुआत हो चुकी है। इसी के साथ 1 नवंबर कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इसका असर सीधा आपकी जेब से शुरू होगा, जो आपकी जीवनशैली को प्रभावित करेगा। एक नवंबर से गैस सिलेंडरों की कीमतों में बदलाव होने के साथ-साथ बीमा क्लेम से जुड़े नियम भी बदल जाएंगे। रेलवे के भी समय में बदलाव देखने को मिलेगा।
ये कीमतें होंगी रसोई गैस की
हर महीने की पहली तारीख की तरह 1 नवंबर को पेट्रोलियम कंपनियां एलपीजी की कीमतों की समीक्षा के बाद नए दर तय कर सकेंगी। आपको बता दें कि पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने के पहले दिन 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती है। अक्टूबर के शुरुआत में सिलेंडर पर 25.5 रुपये बढ़ाए गए थे।
बीमा क्लेम लेने के नियमों में बदलाव
1 नवंबर को IRDA भी एक बड़े बदलाव की घोषणा करने वाला है। नवंबर महीने की पहली तारीख से बीमाकर्ताओं के लिए केवाईसी डिटेल देना अनिवार्य हो सकता है। वर्तमान में गैर जीवन बीमा पॉलिसी खरीदते समय केवाईसी देना स्वैच्छिक है, नवंबर से यह अनिवार्य हो जाएगा। इसके बाद इश्योरेंस क्लेम के समय केवाईसी डॉक्यूमेंट न देने पर क्लेम रद्द हो सकता है।
जीएसटी से जुड़े नियमों में होंगे बदलाव
नवंबर माह में जीएसटी से जुड़े नियम में भी बदल जाएंगे। अब पांच करोड़ से कम टर्नओवर वाले करदाताओं को जीएसटी रिटर्न में पांच अंकों का HSN कोड लिखना जरूरी होगा। इससे पहले दो अंकों का एचएसएन कोड डालना पड़ता था। पांच करोड़ से अधिक के टर्नओवर वाले करदाताओं के लिए एक अप्रैल 2022 से चार अंकों का कोड और उसके बाद एक अगस्त 2022 से छह अंकों का कोड डालना अनिवार्य हो जाएगा।
बिजली सब्सिडी के नियम बदलेंगे
नवंबर महीने से दिल्ली में बिजली सब्सिडी से जुड़े नियम भी बदले जाएंगे। इसके तहत जिन लोगों ने बिजली सब्सिडी के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है उन्हें सब्सिडी का लाभ नहीं मिल पाएगा। सब्सिडी के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज यानी 31 अक्तूबर 2022 तय की गई थी।