Pakistan: जानें मुशर्रफ की कहानी, जिस देश में बने तानाशाह, वहीं मिली मौत की सजा…

0
190
Pakistan
Pakistan परवेज मुशर्रफ जो पाकिस्तान के पूर्व सेनाध्यक्ष और तानाशाह रह चुके है उनका आज सुबह निधन हो गया है।

Pakistan: परवेज मुशर्रफ जो पाकिस्तान के पूर्व सेनाध्यक्ष और तानाशाह रह चुके है उनका आज सुबह निधन हो गया है। उन्होंने अपनी अंतिम सांस दुबई के अस्पताल में ली थी। (Pakistan) परवेज मुशर्रफ जो 79 साल के थे और पिछले कुछ साल से अमाइलॉइडोसिस जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे। आपको बता दें, 11 अगस्त 1943 को पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और सेना प्रमुख का जन्म दिल्ली के दरियागंज में हुआ था।

1947 में दोनों देशों के बीच विभाजन के कुछ दिन पहले ही उनके पुरे परिवार ने पाकिस्तान जाने का फैसला कर लिया था। आइए आपको बताते हैं कि कब मुशर्रफ ने नवाज शरीफ सरकार (Pakistan) का तख्तापलट कर दिया था और राष्ट्रपति खुद बन बैठे थे, जिसके बाद उन्हें 2019 में सजा-ए-मौत भी सुना दी गई थी.

(Pakistan) आइए आपको इनसे जुड़ी कुछ बाते बताते है?

  1. परवेज मुशर्रफ ने नवाज शरीफ सरकार का तख्तापलट 12 अक्तूबर 1999 को किया।
  2. मुशर्रफ ने खुद को देश का राष्ट्रपति जून 2001 में घोषित किया।
  3. परवेज मुशर्रफ ने 3 नवंबर 2007 को देश में आपातकाल लागू करते हुए, 1973 के संविधान को निलंबित कर दिया।
  4. 28 नवंबर 2007, जनरल अशफाक कियानी को आर्मी की कमान सौंपी मुशर्रफ पूरी तरह राजनीति में चले गए।
  5. मुशर्रफ ने 29 नवंबर 2007 को पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।
  6. 9 साल राज करने के बाद 18 अगस्त 2008 को इस्तीफा दे दिया ताकि वो महाभियोग से बच कर रह सके।
  7. सु्प्रीम कोर्ट ने 31 जुलाई 2009 को कहा कि 3 नवंबर 2007 को आपातकाल लागू करना पूरी तरह सही नहीं था। साथ ही कोर्ट ने उनसे इस मुद्दे पर जवाब भी मांगा।
  8. कोर्ट को जवाब देने से इनकार करते हुए, 6 अगस्त 2009 को मुशर्रफ पाकिस्तान छोड़ इंग्लैंड के लिए रवाना हो गए।
  9. सुप्रीम कोर्ट ने 5 अप्रैल 2013 को मुशर्रफ के खिलाफ (Pakistan) देशद्रोह मामले की सुनवाई के लिए तैयार हुआ।
  10. 18 अप्रैल 2013 को जमानत याचिका खारिज होने के बाद मुशर्रफ इस्लामाबाद हाईकोर्ट परिसर से फरार हुए।
  11. अभियोजन पक्ष के प्रमुख ने एक बार फिर मुशर्रफ के खिलाफ 30 जुलाई 2019 को केस छेड़ा।
  12. देशद्रोह मामले में 17 दिसंबर 2019 को विशेष अदालत ने मुशर्रफ को मौत की सजा सुनाई।
  13. और आज 5 फरवरी 2023 को परवेज मुशर्रफ का दुबई में निधन हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here