Wall Collapsed in Noida: सेक्टर-21 में दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से 4 मजदूरों की मौत, मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू जारी, Video

0
391

Wall Collapsed in Noida : मंगलवार को नोएडा में सुबह बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। सेक्टर-21 में जलवायु विहार में एक दीवार गिरने से 4 मजदूरों की मौत हो गई। कई मलबे में दब गए। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) जारी है।

5 JCB से रेस्क्यू जारी

बता दे कि, 5 जेसीबी मलबा हटाने में जुटी हैं। बताया जा रहा है यहां नाली बनाने का काम चल रहा था। जिसके बाद यह हादसा हुआ है। (DM) ने बताया कि नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) ने यहां ड्रेनेज रिपेयर वर्क का ठेका दिया था। हमें बताया कि जब मजदूर ईंटें निकाल रहे थे, तभी दीवार ढह गई।

Noida Authority ने दिया था कॉन्ट्रैक्ट

(DM) सुहास एलवाई ने बताया, नोएडा प्राधिकरण की ओर से नाले की सफाई के लिए कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। मजदूर नाले की सफाई का काम कर रहे थे। जिसके बाद ईंट निकालने के दौरान दीवार गिर गई। इसमें काम करने वाले 13 मजदूर दब गए।

8 मजदूर अस्पताल में भर्ती

दो लोगों को जिला अस्पताल और दो को कैलाश अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर्स ने चारों मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 8 मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद से ठेकेदार फरार चल रहा है। मौके पर लोगों को हुजूम उमड़ा हा है. पूरे मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here