Mulayam Singh Yadav: किडनी देने पहुंचा BHU का छात्र, ICU से निकालकर CCU में किया भर्ती

0
248

Mulayam Singh Yadav Health Update: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत में अभी तक कोई सुधार होता दिखाई नहीं दे रहा रहा है। रविवार अचानक उनकी तबियत ख़राब होने से उनकी हालत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। मेदांता अस्पताल के डॉक्टर उनकी तबियत पर लगातार नज़र रखे हुए हैं। लेकिन उनकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। वहीं, सोमवार को अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव व उनके उनके भाई शिवपाल यादव ने अस्पताल पहुंचकर हालचाल जाना। परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल में मौजूद हैं।

मेदांता अस्पताल ने जारी अपने एक बयान में कहा कि मुलायम सिंह यादव वर्तमान में क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में भर्ती हैं और उनका इलाज विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा चल रहा है।

किडनी देने पहुंचा BHU का छात्र

इस बात की सूचना जैसे ही सार्वजनिक हुई, उनके चाहने वाले तुरंत ही उनके स्वास्थ्य की अच्छी कामनाएं करने लगे। वहीं बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी का एक छात्र आशुतोष सिंह तो अपनी किडनी मुलायम सिंह को देने के लिए तैयार है। इसके लिए वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल भी जा पहुंचा।

आपको बता दें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत लगभग 3 सालों से गड़बड़ चल रही है। वह माह में कभी दो बार तो कभी एक बार जांच के लिए अस्पताल में भर्ती होते रहे हैं, लेकिन इस साल अगस्त माह से उनकी हालत में लगातार गिरावट देखने को मिली है।

मुलायम सिंह यादव के प्रोस्टेट से जुड़ी समस्या बताई जा रही है। इस वजह से वह लगातार मेदांता अस्पताल के विशेषज्ञों की निगरानी में हैं। लखनऊ रहने पर किसी तरह की समस्या होने पर उन्हें यहां के अस्पताल में दिखाया जाता है। इससे पहले उन्हें 15 जून को मेदांता में भर्ती कराया गया था। जहां रुटीन जांच के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया था। इसके बाद से लगातार उन्हें किसी न किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उनकी पत्नी साधना गुप्ता के निधन के बाद उन्हें कई तरह की अन्य समस्याएं भी होने लगी थीं। इस वजह से वह ज्यादातर समय वे दिल्ली में ही रहते हैं।

सीएम योगी ने किया ट्वीट

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के मेदांता में भर्ती होने के बाद कई दिग्गज नेताओं ने उनके स्वस्थ होने की कामना की थी। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। सीएम योगी ने अखिलेश यादव से फोन पर बात की। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य ने भी ट्वीट कर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भी ट्वीट कर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। पीएम मोदी ने अखिलेश यादव से फ़ोन पर बात कर नेता जी का जाना और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here