Morbi Cable Bridge: जहां कल यानी 30 अक्टूबर के दिन पूरा देश छठ की तैयारी में लगा हुआ था, वहीं कल गुजरात में एक बड़ा हादसा भी हो गया। आपको बता दें की गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी में केबल पुल टूटने से कई लोगों ने अपनी जान गवा दी। कल शाम के समय हुए इस बड़े हादसे में कई लोग पुल पर मौजूद थे और वो सभी लोग नदी में गिर गए।
इस मामले में 150 से भी ज्यादा लोगों को मौत होने की खबर सामने आई है। वहीं 100 लोगों को बचा लिया गया हैं लेकिन 50 के लगभग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि मौके पर पहुंच कर सरकार ने कैसे बचाई लोगों की जान-
इतने लोगों की हुई मौत
गुजरात के मोरबी में केबल पुल टूटने से 400 से भी ज्यादा लोग नदी में गिर गए थे। वहीं हादसे में 150 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 70 लोग अभी भी घायल हैं। केबल पुल टूटने पर सरकार ने तुरंत ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवा दिया। बता दें की 100 से भी ज्यादा लोगों को अब तक बचा लिया गया है लेकिन 50 के लगभग लोग अभी भी लापता है।
राजकोट भाजपा MP के परिजनों की मौत
पुल टूटने से कई लोगों की जान तो हो गई है। वहीं इस हादसे के बाद कई लोगों के घरों की रौनक भी खत्म हो गई हैं। साथ ही आपको बता दें की राजकोट में रहने वाले भाजपा सांसद के घर में भी इस हादसे के बाद से अंधेरा छा गया है। भाजपा सांसद मोहन कुंदरिया के परिजन भी बाहर घूमने निकले थे और वह भी केबल पुल पर सवार थे। पुल टूटने से भाजपा सांसद के परिवार में 12 लोगों की जान चली गई है।
लाश ही लाश से भरा अस्पताल
जहां मोरबी में केबल पुल टूटने से कई लोगों की जान गई, तो वहीं नदी में डूबे लोगों को बचाने के लिए स्थानीय लोग भी नदी में उतर गए थे। स्थानीय लोगों ने डूबे हुए लोगों को नदी से बाहर निकाला। वहीं मेडिकल टीमों ने सभी डूबे हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया। बता दें कि सभी लोगों को पास के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसमें से कुछ लोगों की मौत भी हो गई थी।
पुल पर कुछ लड़कों ने की शरारत!
सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि हादसे से चंद घंटे पहले का ही बताया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में लोग ब्रिज पर घूमते नजर आ रहे है और साथ ही इस पुल पर कुछ लड़के भी शरारत करते नजर आ रहे हैं। जहां कुछ लड़के मस्ती में पुल को पैर से हिलाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह लड़के ब्रिज के कमजोर होने का मजाक बना रहे हैं जिसके जरिए वो पुल को हिलाते नजर आ रहे हैं। इसके कुछ घंटे बाद ही ब्रिज टूट गया। हालांकि आपको बता दें कि यह वीडियो कब का है इसकी अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।