Morbi Bridge Collapse: काल बना रविवार, भारत समेत 3 देशों में घटीं भयानक घटनाएं

0
261

Morbi Bridge Collapse : रविवार यानि 30 अक्टूबर कई देशों के लिए काल बनकर आया। बीते 24 घंटों में तीन अलग-अलग देशों में तीन बड़ी घटनाएं देखने को मिलीं हैं। कल गुजरात में मोरबी में केबल ब्रिज गिरने से अब तक कुल 132 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग घायल हुए हैं। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी मोरबी घटनास्थल पर मौजूद हैं और बचाव अभियान जारी है। हादसे के समय पुल पर लगभग 300 के करीब लोग मौजूद थे। जो सभी पानी में गिर गए।

गुजरात के मोरबी जिले में रविवार शाम करीब 6.30 बजे मच्छू नदी पर बना केबल पुल टूटने से लगभग 300 लोग पानी में जा गिरे। आपको बता दें कि 233 मीटर लंबा यह पुल करीब सौ वर्ष पुराना था। केबल ब्रिज गिरने से अब तक कुल 132 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी मोरबी घटनास्थल पर मौजूद हैं और बचाव अभियान चल रहा है।

गुजरात में हुए हादसे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि गुजरात में कल हुए हादसे में कई लोगों ने अपनी जान गंवा चुके हैं। सबसे पहले मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें ये दुःख सहने की शक्ति दे।

हादसे के मद्देनजर पीएम मोदी ने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है। दरअसल, पीएम मोदी गुजरात और राजस्थान के 3 दिवसीय दौरे पर हैं। हादसे के चलते उन्होंने अहमदाबाद में होने वाला अपना रोडशो रद्द कर दिया। बीजेपी गुजरात मीडिया सेल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में होने वाला पेज कमेटी स्नेह मिलन कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया। आपको बता दें कि 2,900 करोड़ रुपये के रेलवे प्रोजेक्ट को समर्पित करने का कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया है।

सोमालिया में 100 से अधिक लोगों की मौत

कल सोमालिया में हुए एक बम ब्लास्ट में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक लोग घायल हो गए। बम ब्लास्ट कार में के द्वारा किया गया था। हालांकि, बिस्फोट की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली।

दक्षिण कोरिया में भयानक हादसा

हैलोवीन के मौके पर उमड़ी भीड़ में भगदड़ मचने से लगभग 150 से अधिक लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में अधिकतर महिलाएं थीं। एक तिहाई लोगों के मरने की वजह सिर्फ हार्ट अटैक बताई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here