Monsoon Update: देश में तपती गर्मी से लोग लगातार परेशान है और साथ ही देश के कई हिस्सों में मानसून ने अपनी उपस्तिथि दर्ज करा ली है। लेकिन गर्मी में सबसे ज्यादा तपने वाला क्षेत्र यानी उत्तर भारत अभी भी आसमान की ओर बारिश की उम्मीदों में टकटकी लगाए देखते हुए नज़र आ रहे है।
वही, अब मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के अधिकाँश हिस्से में बारिश होने के अनुमान है और साथ ही इसी के साथ मानसून भी एंट्री मार लेगा।
इन राज्यों में झमाझम बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 जून को मॉनसून(Monsoon)राजधानी में दस्तक दे देगा. यहां 27 जून से ही बारिश की संभावना है. IMD ने 5 दिन के भीतर कई राज्यों में बारिश के आसार जताए हैं और गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल व गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. 29 जून तक ओडिशा, बिहार, झारखंड में भी भारी बारिश के आसार हैं.
बादल छाए रहेंगे
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 27 जून से बादलों का घेरा बढ़ेगा। बादलों की वजह से तापमान लुढ़ककर 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। बादलों की गर्जना की कुछ गतिविधियां होंगी। वहीं 28 जून से बारिश शुरू हो जाएगी।
30-31 तक मॉनसून(Monsoon ) आने की उम्मीद
अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक रह सकता है। 29 को तापमान कम होकर 36 डिग्री तक पहुंच जाएगा। वहीं 30 और 31 जून को बारिश बढ़ेगी। हवाएं तेज चलेंगी। इनकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं तापमान भी कम होकर 31 से 34 डिग्री तक रह सकता है। वहीं स्काईमेट के अनुसार मॉनसून में कुछ देरी की संभावना है।
पूरे देश को कब कवर करेगा मानसून(Monsoon )?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को कहा कि खरीफ फसल के लिए महत्वपूर्ण दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 6 जुलाई तक पूरे देश में पहुंचने की संभावना है, जबकि सामान्य तिथि 8 जुलाई है.