Meerut Religion Change Update: धर्म परिवर्तन का मामला, 9 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दिल्ली के पादरी का नाम शामिल

0
227
Meerut Religion Change
Meerut Religion Change

Meerut Religion Change Update: शुक्रवार को यूपी के मेरठ से बड़ी समसनीखेज ख़बर सामने आई थी। मेरठ में बड़ी संख्या में लोगों का धर्म परिवर्तन (Religion Change) कराने का मामला सामने आया था। करीब 400 लोगों पर ईसाई धर्म (Christian Religion) अपनाने का दबाव बनाया जा रहा था और लोगों के घरों से देवी-देवताओं सकी मूर्तियां हटाई जा रही थी।

दिल्ली के पादरी का नाम शामिल

अब मेरठ पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए 9 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है। बता दे कि यह मुकदमा करते ब्रह्मपुरी थाने में दर्ज हुआ है। जांच में दिल्ली के एक पादरी का नाम भी शामिल है। सीओ ब्रह्मपुरी की जांच रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इंटेलिजेंस (Inteligence Agency Alert) और एलआईयू (LIU Alert) अलर्ट मोड पर है।

3 महिलाएं हुई गिरफ्तार

बता दे कि, मेरठ में धर्मांतरण के आरोप में 3 महिलाएं प्रेमा, तितली और रीना गिरफ्तार हुई है। दिल्ली के महेश पास्टर की तलाश जारी है। 100 से ज्यादा गरीब लोगों को मदद का लालच देकर ईसाई धर्म में कन्वर्ट करने का आरोप है।

शुक्रवार को हुई थी शिकायत

जानकारी के लिए बता दे कि, शुक्रवार को मंगतपुरम, ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के लोग बीजेपी नेता के साथ एसएसपी दफ्तर (SSP Office Meerut) पहुंचे थे। बस्ती निवासियों का आरोप है कि उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। बीजेपी नेता महानगर मंत्री दीपक शर्मा (BJP Leader Deepak Sharma) का कहना है कि, मंगतपुरम बस्ती में रहने वाले लोगों को बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। हिंदू से ईसाई बनने का दबाव डाला जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here