Mainpuri Byelection Nomination 2022: ओमप्रकाश राजभर ने मैनपुरी में उतारा प्रत्याशी, रमाकांत कश्यप भरेंगे हुंकार, Video

0
245

Mainpuri Byelection Nomination 2022: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव (Mainpur Byelection) में सिसासत गर्म हो गई है। सभी राजनीतिक दल अपना-अपना प्रत्याशी घोषित कर रहे हैं। शुक्रवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bhartiya Samaj Party) ने अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। ओमप्रकाश राजभर ने रमाकांत कश्यप के नाम पर मुहर लगाई है।

ओपी राजभर ने रमाकांत कश्यप को उतारा

सुहेलदेव पार्टी की ओर से अब रमाकांत कश्यप (Ramakant Kashyap) हुंकार भरेंगे। जिसके बाद रमाकांत ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए जिला मुख्यालय पहुंचकर अपना नामांकन खरीद लिया है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन के बाद से यह सीट खाली हुई थी। जिसेक बाद 5 दिसंबर को मतदान की घोषणा हुई है।

सपा ने नहीं दिया हक- कश्यप

बता दे कि, पहले समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली सुहेदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bhartiya Samaj Party) अब अलग होकर अकेली चुनाव लड़ रही है। जिसके बाद मैनपुरी में सपा के सामने चुनौती खड़ी करने जा रही है। जिससे सपा को जरूर झटका लगा होगा। सुहेलदेव पार्टी के प्रत्याशी ने कहा कि समाजवादी पार्टी परिवावादी पार्टी है इन्होने कभी भी कश्यप समाज को कोई अधिकार नहीं दिया।

हक के लिए लड़ेंगे- रमाकांत कश्यप

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के पार्टी बदलने को लेकर कहा कि हक़ और अधिकार नहीं मिलने के कारण ये फैसले लिए जाते हैं। इसलिए हम सपा से अलग होकर अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने 4 सेटों में पर्चा खरीदकर डिम्प्पल यादव के भारी मतों से जीत होने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here