Rashifal: आपके आज के कार्यो पर टिका रहेगा कल, जाने अपना राशिफल

0
247

Rashifal: वृश्चिक राशि के युवा नशा और गलत संगत के प्रति सचेत रहें अन्यथा नशे की लत लगने के बाद उसे छोड़ना मुश्किल होगा. आइए जानते हैं मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्‍या, तुला, वृश्चिक, मकर, धनु, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 4 जुलाई 2022, सोमवार का दिन कैसा रहेगा.

1. मेष राशिफल- 

चन्द्रमा पंचम व एकादश शनि लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। बिजनेस में परफार्मेंस सुखद है। द्वादश गुरु से छात्र लाभान्वित होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। यात्रा अच्छी रहेगी।

2. वृष राशिफल-

आज के दिन चन्द्रमा इसी राशि से चतुर्थ शिक्षा को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन हो सकता है। सूर्य इस राशि से द्वितीय शुभ है लेकिन कुम्भ के शनि गोचर के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व लाल रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल- 

बुध व चन्द्रमा व्यवसाय में प्रगति देंगे। शनि गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नारंगी व लाल रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। मसूर व तिल का दान करें।

4. कर्क राशिफल-

आज का दिन पॉलिटिक्स में सफलता का है। छात्र करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। हरा व लाल रंग शुभ है। विष्णु जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। मूंग का दान करें।

5. सिंह राशिफल-

सूर्य का एकादश गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। चावल व दही का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 

सप्तम गुरु व इस राशि से द्वादश चन्द्रमा शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र व चन्द्रमा बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है। मूंग व उड़द का दान करें।

7. तुला राशिफल- 

व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है। अन्न का दान लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक राशिफल- 

आज जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गेंहू का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। मंगल के द्रव्यों गुड़ व लाल फलों का दान करें।

9. धनु राशिफल- 

आज चन्द्रमा एकादश व सूर्य सप्तम हैं। व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। पीला व नीला रंग शुभ है। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। मसूर व गेंहू का दान करें।

10. मकर राशिफल-

चन्द्रमा कर्म भाव में व शनि इस राशि से द्वितीय हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। माता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें व तिल का दान करें।

11. कुंभ राशिफल- 

इस राशि के शनि व नवम चन्द्रमा शुभ हैं। छात्र सफल रहेंगे। आज सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। बैगनी व नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। यात्रा कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

12. मीन राशिफल-

अष्टम चन्द्रमा व इस राशि के गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धर्म व अनुष्ठान सम्बंधित कार्यों में व्यस्त करेगा। राजनीति में सफलता के संकेत हैं। आज धन आगमन से खुश रहेंगे।लाल व नारंगी रंग शुभ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here