Daily Horoscope: नौकरी, करियर या ‘धन’ जाने किसमे लगेगा आपका ‘मन’, जाने आज का राशिफल

0
306

Daily Horoscope: ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।

1. मेष राशिफल- 
आज चन्द्रमा का खष्ठम व सूर्य का इस राशि से तृतीय गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल- 
आज का दिन व्यवसाय सम्बंधित नवीन कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। बुध व चन्द्रमा गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल-  
सूर्य का इस राशि में व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर थोड़ा संघर्षमय है। व्यवसाय में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है।परिवार विशेषकर ससुराल सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लाल व आसमानी रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का तृतीय व सूर्य का द्वादश गोचर आर्थिक विकास देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। हरा व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। चावल व मूंग का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
पॉलिटिक्स में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।मूंग व गुड़ का दान करें।गुरु का आशीर्वाद लें।

6. कन्या राशिफल-
चन्द्रमा आज इसी राशि में है। सूर्य नवम यानी भाग्यभाव में है।आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया प्रोजेक्ट दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नीला व हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
सूर्य नवम व शनि  पँचम गोचर कर रहे हैं। जॉब में पद की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का  पाठ करें।आज परिवार का सहयोग मिलेगा। हरा व नारंगी रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-  
आज सूर्य का अष्टम व चन्द्र का कन्या राशि में  गोचर व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जॉब में सफलता देगा। मेष व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

9. धनु राशिफल- 
आज सूर्य सप्तम व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल हैं। जॉब की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है।पिता का आशीर्वाद लें।

10. मकर राशिफल-
राशि स्वामी शनि इस राशि से द्वितीय व सूर्य मिथुन राशि में हैं। जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कर्क व मकर राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है। परिवार संग यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। शनि के द्रव्य तिल का दान करें।

11. कुंभ राशिफल- 
आज का दिन  छात्रों का गया। शिक्षा में प्रोग्रेस का है। इस राशि में शनि, पँचम सूर्य व खष्ठम चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई  कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

12. मीन राशिफल- 
आज जॉब में चतुर्थ सूर्य व इस राशि में गुरु बड़ी सफलता दे सकता है। धन के लेन देन के प्रति सचेत रहें। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व अनार सहित लाल फलों का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here