कर्नाटक उपचुनाव में कांग्रेस को झटका, इन 2 नेताओं ने भेजा सेनिया गांधी को इस्तीफा…

कर्नाटक उपचुनावों में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। खराब प्रदर्शन के बाद प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव और विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने अपना इस्तीफा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है।

0
1044
Congress leader Siddaramaiah

कर्नाटक उपचुनावों में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। खराब प्रदर्शन के बाद प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव और विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने अपना इस्तीफा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है।

कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम आ गया है।  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस ने सिर्फ 2 सीटों पर जीत दर्ज कर की है।

कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव और विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने अपना इस्तीफा दे दिया है।  जानकारी के अनुसार, दोनों नेताओं ने केसी वेणुगोपाल से बात की। इसके बाद हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा दे दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here