Irani Trophy में धूम मचाएंगे कानपुर के उपेन्द्र यादव, इंडिया ए का भी रह चुके हैं हिस्सा

0
461

Cricket News: कानपुर की शान उपेंद्र यादव (Upendra Yadav) का ईरानी ट्राफी (Irani Trophy 2022) में चयन हो गया है। अब वह ईरानी ट्राफी में धूम मचाने के लिए तैयार है। बता दे कि, उपेन्द्र यादव एक शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज है। 5 अक्टूबर से राजकोट में सौराष्ट्र और शेष भारत के मध्य मुकाबला खेला जाएगा।

इंडिया ए का हिस्सा रह चुके हैं यादव

बता दे उपेन्द्र यादव इससे पहले न्यूजीलैंड ए के खिलाफ इंडिया ए टीम हिस्सा रह चुके हैं। रेलवे के शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज उपेंद्र यादव लंबे समय तक उत्तर प्रदेश की रणजी टीम से जुड़े रहे हैं। उपेंद्र यादव विकेटकीपिंग के साथ साथ बेहतरीन बल्लेबाजी स्किल के लिए पहचाने जाते हैं। कानपुर के यशोदा नगर के रहने वाले हैं।

शेष भारत की टीम घोषित

वहीं, अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने सौराष्ट्र के खिलाफ ईरानी कप 2022 मुकाबले के लिए शेष भारत की 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। इसकी कमान भारत के टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज हनुमा विहारी को सौंपी गई है।

5 अक्टूबर को होगा मुकाबला

रणजी ट्राफी 2019-20 चैंपियन सौराष्ट्र के खिलाफ यह मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में एक से पांच अक्टूबर तक खेला जाएगा। सौराष्ट्र के 2019-20 में रणजी चैंपियन बनने के बाद कोविड-19 के कारण लॉकडाउन के कारण यह मुकाबला नहीं खेला जा सका था।

3 साल बाद हो रही ट्राफी की वापसी

बताते चले कि, इस टूर्नामेंट की तीन साल बाद वापसी हो रही है, जिसे महामारी के कारण बंद कर दिया गया था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार टीम में विहारी के अलावा मयंक अग्रवाल, प्रियांक पांचाल, अभिमन्यु ईश्वरन, यश ढुल, सरफराज खान, यशस्वी जायसवाल के रूप अनुभवी और युवा बल्लेबाजों का अच्छा मिश्रण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here