High Blood Pressure: उच्च रक्तचाप से हैं परेशान, तो शहद के साथ इन चीज़ों को मिलकर खाएं

0
983
Honey Benefits
High Blood Pressure: उच्च रक्तचाप से हैं परेशान, तो शहद के साथ इन चीज़ों को मिलाकर खाएं

Honey Benefits in High Blood Pressure: आज के समय में लोग तैलीय पदार्थों का सेवन करके सेहत का ख़याल नहीं रख पाते हैं। इस वजह से लोगों के अंदर बहुत सारी बीमारियां पैदा हो रही हैं। जिसमें सबसे आम समस्या रक्तचाप। इसे साइलेंट किलर भी माना जाता है। इसका मुख्य कारण है, तनाव। अत्यधिक तनाव लेने से उच्च रक्तचाप की समस्या पैदा होती है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति को धुंधला दिखाई देने लगता है, सिर में तेज दर्द होता है, नाक से खून गिरने लगता है, छाती में दर्द होता है। साथ ही सांस लेने में असुविधा और घबराहट होने लगती है। ऐसी परिस्थितियों में तत्काल डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

अगर आप उच्च रक्तचाप के मरीज हैं और हाई बीपी को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो शहद का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा, शहद के साथ किचन में मौजूद अन्य चीजों का सेवन करने से उच्च रक्तचाप में बहुत जल्द आराम मिलता है। आइए जानते हैं इसके बारे में-

शहद (Honey)

जैसा कि हम सब जानते हैं कि शुगर के मरीजों को मीठे चीजों को खाने की सख्त मनाही होती है। इसके लिए डॉक्टर डायबिटीज के मरीजों को चीनी के बदले शहद का सेवन करने के लिए कहते हैं, क्योंकि इसमें नायसिन, विटामिन बी-6, विटामिन सी कार्बोहाइड्रेट, राइबोफ्लेविन और एमिनो एसिड पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, शहद में ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम पाया जाता है।

सोंठ (Dry Ginger)

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोंठ में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, फोलिक एसिड और फैटी एसिड आदि आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। इसके सेवन से उच्च रक्तचाप में काफी आराम मिलता है। इसके लिए सोंठ के पाउडर में शहद मिलाकर सेवन करना चाहिए। हालांकि, सोंठ की तासीर काफी गर्म होती है। इसके लिए सीमित मात्रा में ही सेवन करें। शहद और सोंठ के सेवन से उच्च रक्तचाप में भी आराम मिलता है। अगर आप चाहें तो इस बारे में डॉक्टर से सलाह लेने के बाद सोंठ का सेवन कर सकते हैं।

अश्वगंधा (Ashwagandha)

अश्वगंधा सेहत के लिए दवा के समान है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी जैसे गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा, कई आवश्यक पोषक तत्व भी मिलते हैं। इसके सेवन से मोटापा, मधुमेह और उच्च रक्तचाप में फायदा होता है। इसके लिए अश्वगंधा के चूर्ण में शहद मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है और इससे रक्तचाप में बहुत जल्द आराम मिल सकता है।

Note- ये सामान्य जानकारी इसका किसी दवा या बीमारी से कोई लेना देना नहीं है, समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here