Guru Purnima 2022: ‘गुरु ही स्वर्ण, गुरु ही पारस…!!!’ आज गुरु पूर्णिमा का पर्व, जाने कैसे बन रहे संयोग

0
349

Guru Purnima 2022: पूरे भारत में इस पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है। गुरु पूर्णिमा पर लोग अपने-अपने अंदाज में दूसरों को शुभकानाएं भेजते हैं। तो इस साल आप भी गुरु पूर्णिमा को खास अंदाज में सेलिब्रेट करें। अपने गुरु को सम्मान देने के लिए गुरु पूर्णिमा पर उन्हें ये व्हाट्सअप(Whatsapp), फेसबुक(Facebook), ग्रीटिंग्स और शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

क्यों और कब मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा(Guru Purnima 2022)

गुरु पूर्णिमा हर साल आषाढ़ महीने की पूर्णिमा को मनाई जाती है। गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुों की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में गुरु को विशेष दर्जा दिया गया है।

आषाढ़ पूर्णिमा गुरु वेद व्‍यास का जन्‍मदिन भी है और उनको ही यह पर्व समर्पित है। महर्षि वेद व्‍यास ने ही वेद-पुराणों  की रचना की है। इस साल 13 जुलाई 2022, बुधवार को गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस गुरु पूर्णिमा पर 4 बेहद शुभ राजयोग बन रहे हैं।

सफलता के लिए उपाय

Guru Purnima 2022 के  दिन लक्ष्‍मीनारायण मंदिर में कटा हुआ गोल नारियल अर्पित करें। भगवान विष्‍णु की पूजा करें, साथ ही दान करें। पीली मिठाई-वस्‍त्रों का दान करना सबसे अच्‍छा रहेगा। ऐसा करने से कुंडली में गुरु दोष भी दूर होगा और किस्‍मत का भी साथ मिलने लगेगा।

विद्यार्थियों के लिए उपाय

जिन लोगों को पढ़ाई में दिक्‍कत आ रही है या मनमाफिक सफलता नहीं मिल रही है वे गुरु पूर्णिमा के दिन गाय की सेवा करें। गुरु का सम्‍मान करें। हो सके तो गीता का कुछ हिस्‍सा रोज पढ़ें।

तेजी से लाभ होगा। Guru Purnima 2022 के दिन गुरु की पूजा करके आशीर्वाद लें। उन्‍हें पीले वस्‍त्र दान करें। ऐसा करने से तेजी से भाग्‍योदय होगा।

पैसों की तंगी दूर करने के उपाय

गुरु पूर्णिमा के दिन पैसों की तंगी दूर करने के लिए जरूरतमंद लोगों को चने की दाल दान करें। पीली मिठाई देने से भी गुरु मजबूत होंगे और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here