GUJCET 2022 Result: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2022 में सम्मिलित हुए स्टूडेंट्स के लिए आज, 12 मई 2022 की तारीख महत्वपूर्ण होने जा रही है। गुजरात सकेंड्री एण्ड हायर एजुकेशन बोर्ड (जीएसईबी) द्वारा GUJCET 2022 के परिणामों की घोषणा आज की जानी है।(GUJCET Result)
बोर्ड द्वारा जारी अपडेट के अनुसार GUJCET 2022 रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक को आधिकारिक तौर पर घोषणा के बाद जीएसईबी की प्रवेश परीक्षा वेबसाइट, gujcet.gseb.org पर एक्टिव किया जाएगा।
वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार अपना सीट नंबर GUJCET रिजल्ट 2022 पेज पर भरकर सबमिट करना होगा।