Money Laundering Case: मुख्तार अंसारी के बेटे के बाद साले को किया गिरफ्तार, ED को मिली 7 दिन की रिमांड की मंजूरी

0
269
mukhtar ansari
mukhtar ansari

Money Laundering Case: माफिया डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। अब ईडी (ED) ने उनके बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) के बाद उनके साले को भी गिरफ्तार कर लिया। ईडी की प्रयागराज यूनिट (ED Prayagraj Unit) ने मुख्तार के साले सरजील रजा उर्फ आरे आतिफ को गाजीपुर में जेल गेट से हिरासत में लिया है।

7 दिन की रिमांड मंजूर

बता दे कि, वह सोमवार को ही जमानत पर गाजीपुर जेल से रिहा हुआ था। ईडी ने इससे पहले मुख्तार के विधायक बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) को चार नवंबर को गिरफ्तार किया था। सरजील (Sarjeel Rja) को हिरासत में लेने के बाद ईडी की टीम उसे लेकर प्रयागराज रवाना हो गई। जहां पर कोर्ट ने उसे 7 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की इजाजत दे दी है।

मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी

सरजील उर्फ आरे आतिफ सोमवार शाम करीब 7:00 बजे ही जेल से रिहा हुआ था। जेल गेट पर ईडी की प्रयागराज यूनिट की टीम पहले से ही मौजूद थी। जेल गेट पर ईडी की टीम को देखकर मुख्तार का साला रो पड़ा। उसे मुख्तार अंसारी के खिलाफ दर्ज मनी लांड्रिंग (Money Laundering Case) के मामले में हिरासत में लिया गया।

तीन सितंबर को किया था सरेंडर

बता दे कि, ईडी ने इसी मामले में मुख्तार के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को गिरफ्तार किया है। सरजील उर्फ आतिफ ने अपने भाई अनवर शहजाद के साथ तीन सितंबर को गाज़ीपुर की सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया था। तब से वे दोनों जेल में बंद थे। दोनों पर नंदगंज क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा कर उस पर निर्माण कराने का आरोप था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here