Surya Grahan 2022; कुछ घंटों बाद लगने वाला है सूर्यग्रहण, भूल से भी इन लोगों को नहीं देखना चाहिए

0
267
Surya Grahan 2022
Surya Grahan 2022

Surya Grahan 2022: अब कुछ देर में साल का आखिरी सूर्यग्रहण लगने वाला है। सूर्य ग्रहण का सूतक काल (Sutak Period) 12 घंटे पहले से ही शुरू हो जाता है। ऐसे में दिवाली (Diwali Surya Grahan 2022) की आधी रात से ही सूर्य ग्रहण का सूतक काल लग चुका है। हर साल दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2022) मनाई जाती है लेकिन, इस साल दिवाली के अगले दिन सूर्य ग्रहण पड़ने की वजह से गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को मनाई जएगी।

आंशिक रहेगा सूर्यग्रहण

बता दे कि, यह आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Surya Grahan 2022) मुख्य रूप से यूरोप, उत्तर-पूर्वी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा। भारत में ग्रहण नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा में दिखाई देगा, यह भी बताया जा रहा है कि पूर्वी भारत को छोड़कर सारे भारत में इस सूर्य ग्रहण को देखा जा सकता है।

30 अप्रैल को लगा था पहला सूर्यग्रहण

इस आंशिक सूर्यग्रहण से पहले 30 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था। वह सूर्यग्रहण भी आंशिक रूप से लगा था। इस आखिरी सूर्य ग्रहण का समय दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से आरंभ हो जाएगा और शाम 6 बजकर 32 मिनट पर ग्रहण समाप्त होगा। ये सूर्य ग्रहण लगभग 4 घंटे 3 मिनट तक चलेगा।

ये काम करने से बचें

सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने से उसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में इस दौरान पका हुआ खाना खाने की मनाही होती है। इस दौरान काटने-छीलने का काम भी वर्जित माना जाता है।

नए काम की नहीं करे शुरूआत

बताया जाता है कि, ग्रहण काल के दौरान नकारात्मकता बढ़ जाती है। ऐसे में इस दौरान किसी काम की शुरुआत या मांगलिक काम नहीं करने चाहिए। इसके अलावा ग्रहण काल में नाखून और बाल नहीं काटने चाहिए।

गर्भवती महिलाएं बरते सावधानियां

सूर्य ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाएं किसी भी तरह की नुकीली चीज, जैसे चाकू, कैंची का इस्तेमाल न करें। इसके साथ ही किसी भी तरह की सिलाई-कढ़ाई न करें। इस समय में घर के अंदर ही रहें और अगर किसी वजह से बाहर निकल रही हैं तो पेट के हिस्से पर गेरू लगाएं। मान्यता है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here