Dhanteras 2022 Rashi Effects: रंगों और खुशियों का त्योहार दिवाली (Diwali) का पर्व माना जाता है। आज से दिवाली का पांच दिवसीय का पर्व शुरू हो गया है। बता दें कि आज यानी धनतेरस (Dhanteras) की शुरुआत हो गई है। इस बार धनतेरस का पर्व दो दिन यानी 22 अक्टूबर से लेकर 23 अक्टूबर तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार शनि को एक ग्रह के रूप में देखा और माना जाता है। साथ ही शनि देव को ज्योतिष में न्याय को देवता भी माना जाता है।
शनिदेव का नाम सुनते ही हर इंसान के मन में डर पैदा हो जाता है, लेकिन बता दें कि शनिदेव (Shanidev) हर व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। कहते है कि इंसान जैसा करता है उसको वैसा ही मिलता है। हिंदू पंचाग के अनुसार आज यानी 22 अक्टूबर के दिन धनतेरस के शुभ अवसर पर मकर राशि में शनिदेव एक संकेत देने वाले हैं। आइए आपको बताते है कि शनिदेव का क्या संकेत होगा जिससे तीन राशियों पर भारी प्रभाव पड़ने वाला है-
इन तीन राशियों के खुलेंगे भाग्य
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए धनतेरस का दिन बेहद लाभदाई हो सकता है। बता दें कि शनि देव वृषभ राशि के नौवें भाव में मार्गी होंगे। ऐसे में वृषभ राशि वालों को भाग्य और विदेश यात्रा का लाभ प्राप्त हो सकता है। इस समय में आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। धनतेरस के शुभ अवसर पर कुछ दिनों में आपके पैसों के साधन में वृद्धि दिखने लगेगी। वहीं अगर आप इस समय शेयर मार्केट से जुड़ी चीजों में पैसे लगाना चाहते है तो आपके लिए बिल्कुल अनुकूल है।
मिथुन राशि
22 अक्टूबर के दिन शनिदेव मकर राशि में संकेत देने जा रहे हैं। इसका फल मिथुन राशि वालों को भी प्राप्त होगा। बता दें कि मिथुन राशि वालों की कुंडली में शनि देव आटवें स्थान पर मार्गी होंगे। ऐसे में अगर मिथुन राशि वालों को किसी बीमारी का समाना करना पड़ रहा है तो बता दें कि उनको जल्द ही इससे छुटकारा मिलेगा। साथ ही इसमें फालतू खर्चों से भी छुटकारा मिलेगी। वहीं घरेलू समस्याएं दूर होंगी और परिवार के सदस्यों के बीच ही तनाव की स्थिति भी साधारण रहेगी।
कर्क राशि
आज के दिन शनिदेव मकर राशि में संकेत देने वाले हैं। यह दिन कर्क राशि वालों के लिए काफी लाभदाई हैं। इस दिन शनिदेव कर्क राशि वालों की कुंडली के सात्वें ग्रह में मार्गी रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह दिन वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप के लिए लाभदी होगा। बता दें कि ऐसे में आपको जीवन साथी की प्राप्ति होगी और साथ ही यदि आप कोई पार्टनरशिप में काम करना चाहते हैं तो आपको इसमें सफलता भी मिलेगी। साथ ही नौकरी और कारोबार में लंबे समय का नुकसान अब कर्क राशि वालों को नहीं उठाना पड़ेगा।