Dhanteras 2022 Bartan Importance: धनतेरस के दिन क्या होता है बर्तन खरीदना का महत्व ? जानें इससे जुड़ी कहानी

0
347
Dhanteras 2022 Bartan Importance: रौशनी का पर्व दिवाली (Diwali) आने में महज कुछ ही दिन रह गए है। दिवाली का आरंभ धनतेरस (Dhanteras) से होता है। धनतेरस को लेकर कई मान्यताएं होती है। इस दिन लोग जेवर के साथ ही बर्तन भी खरीदते है। कहा जाता है कि धनतेरस के दिन आप जो भी खरीदते है उसकी 13 गुणा वृद्धि होती है। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस बार धनतेरस का त्योहार रविवार यानी 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

वहीं आपको बता दें कि धनतेरस के दिन गणेश जी (Ganesh Ji) और लक्ष्मी जी (Laxmi Ji) की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन भगवान धन्वंतरि (Bhagwan Dhanvantri) और कुबेर जी (Kuber Ji) की पूजा करने का भी महत्व होता है। धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक इन सभी देवी देवताओं की पूजा विधि विधान से करने पर से घर में धन की प्राप्ति होती है। लेकिन क्या आप जानते है कि धनतेरस के दिन आखिर बर्तन खरीदने का महत्व क्या होता है। आइए आपको बताते इसके बारे में-

क्यों खरीदे जाते है बर्तन ?

पौराणिक कथाओं के अनुसार देवताओं और दानवों ने अमृत कलश के लिए समुद्र मंथन किया था। वहीं इस मंथन के दौरान एक एक करके 14 रत्नों की प्राप्ति हुई थी, जिसमें से एक माता लक्ष्मी भी थी। तभी लक्ष्मी जी की तरह ही भगवान धन्वंतरि (Bhagwan Dhanvantri) भी उतपन्न हुए और देखा गया कि उनके हाथ में एक अमृत कलश भी था। माना जाता है कि इसी वजह से इस दिन बर्तन खरीदने की परंपरा होती है। बता दें कि जब भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए तब उनके हाथ में पीतल का कलश था, इसलिए लोग इस दिन पीतन के बर्तन खरीदते है।

भूलकर भी ना खरीदें ये चीजें

धनतेरस का पर्व दिवाली से एक दिन पहले आता है। इस दिन तरह तरह की मान्यताएं भी होती है। बता दें कि धनतेरस के दिन कुछ ऐसी चीजें होती है जिनको आपको कभी भी नहीं खरीदना चाहिए-
  • धनतेरस के दिन स्टील और प्लास्टिक के बर्तन खरीदना बहुत ही अशुभ माना जाता है। इस दिन आप को बर्तन खरीदने है तो आप शुभ धातु वाले ही बर्तन खरीदें। शुभ धातु वाले बर्तन यानी तांबा, पीतल और चांदी के ही बर्तन खरीदें।

  • खरीदें हुए बर्तनों को हमेशा घर में लाने से पहले उसमें थोड़ा सा चावल या फिर पानी भर लेना चाहिए। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है।
  • वहीं इसी के साथ ही खाली बर्तन भी घर में लाना बेहद अशुभ माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here