Dhanteras 2022: जानिए कब है धनतेरस, 22 या 23 अक्टूबर को कब रखें व्रत, ये रही सही तारीख और शुभ मुहूर्त

0
851
Dhanteras 2022
Dhanteras 2022

Dhanteras Date 2022: 24 अक्टूबर को देशभर में दीवाली (Diwali 2022) मनाई जाएगी। दीवाली से पहले कई और त्योहार मनाएं जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर को शाम में 6 बजकर 3 मिनट से शुरू होकर 23 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 4 मिनट तक रहेगी।

23 अक्टूबर को मनाया जाएगा धनतेरस

इस तिथि में धनतेरस का पर्व 23 अक्टूबर को मनाना शुभ होगा। यमदीप 22 अक्टूबर को घर में जलाना शुभ होगा। तिथियों के फेर के कारण जो लोग धनतेरस का व्रत रखते हैं। वह लोग 23 अक्टूबर को ही व्रत रखें क्योंकि, 23 अक्टूबर को शाम तक प्रदोष काल है।

धनतेरस की सही तिथि और शुभ मुहूर्त

कार्तिक माह कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि आरंभ – 22 अक्टूबर 2022 को शाम 6 बजकर 02 मिनट से 23 अक्टूबर 2022 को शाम 6 बजकर 03 मिनट तक रहेगा।

धनतेरस पूजन का शुभ मुहूर्त – 23 अक्टूबर 2022 को रविवार शाम 5 बजकर 44 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक रहेगा।

प्रदोष काल: शाम 5 बजकर 44 मिनट से रात 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।

वृषभ काल: शाम 6 बजकर 58 मिनट से रात 8 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।

धनतेरस पर बन रहा शुभ योग

धनतेरस 2022 पर शुभ योग भी बन रहा है। इस साल 23 अक्टूबर को शनि देव मार्गी हो रहे हैं। ऐसे में कई राशियों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा धनतेरस के दिन सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग बन रहा है। इस साल आने वाला धनतेरस शुभ रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here