Uttarakhand Dhami Diwali Gift 2022: बेरोजगारों के लिए बड़ी ख़बर, इस विभाग में 894 पदों पर निकली भर्ती, इस तरह से करें आवेदन

0
269

Uttarakhand Dhami Diwali Gift 2022: देवभूमि उत्तराखंड को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिवाली पर बड़ा तोहफा दिया है। सीएम धामी ने बेरोजगारों के लिए वन विभाग में भर्ती निकाली है। 894 पदों पर यह आरक्षी भर्ती होगी है। इस भर्ती की आवेदन की अंतिम तिथि 11 नवंबर को होगी।

894 पदों पर निकली भर्ती

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड वन विभाग के अंतर्गत वन आरक्षी परीक्षा के लिए सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 11 नवंबर तक रखी गई है। भर्ती विज्ञप्ति के अनुसार 894 पदों पर भर्ती होनी है, जिसमें से अनुसूचित जाति के 164 पद, अनुसूचित जनजाति के 37 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 126 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 94 पद, अनारक्षित 473 पद हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे इसमें क्षैतिज आरक्षण उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित के 18 पद, उत्तराखंड पूर्व सैनिक के 45 पद, उत्तराखंड के अनाथ 24 पद और महिला 268 पद हैं। अब आपको पूरी जानकारी देते हैं।

बता दे कि, उपरोक्त जानकारी आपके अनुमान के लिए दी गई है, ज्यादा जानकारी के लिए आप www. Psc. Uk.gov.in वेबसाइट देख सकते हैं। इसी वेबसाइट के जरिए आपको ऑनलाइन आवेदन भी करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here