UP Dengue Alert: प्रदेश में डेंगू का कहर जारी, दो और लोगों की मौत, चैन की नींद सो रहा स्वास्थ्य विभाग

0
276
Amroha Dengue
Amroha Dengue

UP Dengue Alert: उत्तर प्रदेश में डेंगू का कहर जारी है। डेंगू से लगातार पीड़ितों की मौत हो रही है। अब अमरोहा जिले में दो लोगों की और मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग अभी भी डेंगू को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।

अमरोहा में दो पीड़ितों की मौत

बता दे कि, जिले के गांव सरकड़ा कमाल में 2 किसानों की मौत हुई है। जिससे गांव में डेंगू की दहशत फैल गई। प्रदेशभर में अलग-अलग जिलों में डेंगू से लगातार मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। यूपी में एक जनवरी से लेकर 14 अक्टूबर तक 3,406 लोगों को डेंगू हुआ है।

लकड़ी की बाडी वाले कूलर बढ़ा रहे डेंगू

बता दे कि, अस्पतालों में 10-10 बेड के डेंगू वार्ड बनाए जा रहे हैं और डेंगू मरीज मिलने पर आसपास के 60 घरों में रहने वाले लोगों की स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

केंद्रीय टीम का नेतृत्व कर रहे क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यालय के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर वीके चौधरी ने बताया कि बीते वर्ष 2021 में वह मथुरा और फिरोजाबाद गए थे।

यहां सबसे बड़ी समस्या लकड़ी की बाडी वाले कूलर हैं, इसमें मच्छर काफी पनपते हैं। सुझाव भी दिया था कि इस पर प्रभावी रोक लगाई जाए।

फिरोजाबाद में कई घरों में लोहे के डिब्बे और बाल्टी में पौधे लगाए गए थे, यह भी खतरनाक है। कूलर के पानी को नियमित साफ करने और हफ्ते में एक बार कूलर की ढंग से सफाई करने से मच्छरों को बढ़ने से रोका जा सकता है।

मालूम हो कि डेंगू एडीज एजिप्टि मच्छर के काटने से होता है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक डॉक्टर लिली सिंह कहती हैं कि बचाव के सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं।

बीते वर्ष जनवरी से अक्टूबर तक 14,987 डेंगू मरीज मिले थे। अभी इस साल फिर भी प्रकोप कम है, लेकिन लोग पूरी सतर्कता बरतें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here