Delhi Fire: दिल्ली के नरेला में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत और कई झुलसे

0
351

Delhi Fire: भारत की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली के नरेला में फुटवियर बनाने वाली फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग लग गई है। आग इतनी भयनकर थी कि आग में आने से 2 लोगों की मौत हो गई तो कुछ लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। बता दें कि आग की चपेट में आने वाले 2 मजदूर थे, जिनकी मौत हो गई है। झुलसे हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया है जिसमें से कुछ की हालत गंभीर भी बताई जा रही हैं। वहीं अब आग में आकर जिनकी मौत हुई है, उनकी पहचान निकाली जी रही है।

मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के नरेला इलाके में सुबह 09:35 बजे पर प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई थी। जिसके चलते मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आपको बता दें कि फैक्ट्री के पहले और दूसरे माले पर आग लगी थी।

दमकल विभाग टीम ने बचाई जान

भीषण आग की लपटों में कई लोग घिर गए थे। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने तीन लोगों को बचा लिया है। जबकि दो लोगों की मौत हो गई। इसी मामले पर दिल्ली पुलिस ने बताया कि आग में झुलसकर दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस अभी जांच पड़ताल कर रही हैं कि आग के लगने के पीछे का क्या कारण था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here