Today Weather Update: बढ़ती सर्दी के साथ हवा में फैलेगा जहर!

0
196
Weather Update Today: बढ़ती सर्दी के साथ हवा में में फैलेगा जहर !
Weather Update Today: बढ़ती सर्दी के साथ हवा में में फैलेगा जहर !

Today Weather Update: पूरे देश के लगभग सभी राज्यों में ठंड ने लगभग दस्तक दे दी है। राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों के तापामन में गिरावट देखी गई है। सोमवार की सुबह दिल्ली की इस सीजन की सबसे ठंडक वाली सुबह दर्ज की गई है। आज भी दिल्ली में तापमान में कमी महसूस की गई। वहीं, राजस्थान के फतेहपुर शेखावाटी में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

देश की राजधानी दिल्ली में आज, 22 नवंबर को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक पहुँच सकता है। वहीं, दिल्ली में बढ़ती ठंड के साथ प्रदूषण भी अपना आतंक मचाने के लिए तैयार है। दिल्ली की हवा बहुत ही खराब स्तर पर दिखाई दे रही है। दिल्ली के आनंदविहार स्टेशन पर कल रात करीब साढ़े 9 बजे AQI 335 दर्ज हुआ है, जो कि बहुत खराब श्रेणी में दिखाई पड़ता है।

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम ?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं, सुबह के समय लखनऊ में हल्का कोहरा भी देखा गया है। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री पहुंचने की संभावना है।

क्या कहता है दिल्ली का हाल ?

स्काईमेट के अनुसार, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों और तमिलनाडु के उत्तरी तट पर कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 23 नवंबर से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती है। कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here