MI vs CSK: इस सीजन उम्मीदों को धरासाई करने वाली दिग्गज टीमों का मुक़ाबला आज, जाने हर अपडेट

0
321

MI vs CSK IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वे सीजन के खत्म होने में अब गिनती के दिन बचे हुए हैं। आईपीएल के इस सीजन का अंतिम सफर चल रहा है। जहां कुछ टीमें प्ले ऑफ में जगह बनाने के लिए खेल रही हैं, तो कुछ टीमों की नजरें सम्मान बचाने पर है। जिसमें एक मुंबई इंडियंस की टीम है।

5 बार की मुंबई इंडियंस की टीम अब अगले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलने उतरेगी। इस सीजन के 59वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियन में आमने-सामने होंगी। इस मैच में मुंबई नाक की लड़ाई के लिए उतरेगी, तो चेन्नई सुपर किंग्स अपनी बची संभावना के लिए खेलेगी।

महेन्द्र सिंह धोनी बनाम जसप्रीत बुमराह का होगा रोमांचक मुक़ाबला 

आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बार फिर से महेन्द्र सिंह धोनी कप्तान बन गए हैं। जिसके बाद वो अपनी टीम की जिम्मेदारी को खुद के कंधों पर ले रहे हैं। महेन्द्र सिंह धोनी ने इस सीजन में कुछ मैच जिस तरह से फिनिश किए हैं, उससे तो उनसे काफी उम्मीदें की जा रही हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक बार फिर से जलवा दिखाने उतरेंगे। धोनी को इस मैच में मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का सामना करना होगा। बुमराह ने पिछले मैच में जबरदस्त गेंदबाजी की थी। ऐसे में धोनी और बुमराह का आमना-सामना देखने लायक रहेगा।

CSK vs MI Head to Head : चेन्नई बनाम मुंबई हेड तो हेड

दोनों के बीच अभी तक 35 मुकाबले खेले गए हैं. मुंबई ने 20 बार और चेन्नई ने 15 बार बाजी मारी है। बतौर कप्तान ये मैच रोहित शर्मा और एमएस धोनी के बीच होगा।

इस सीजन जब पिछली बार दोनों टीमें भिड़ी तब चेन्नई ने मुकाबला 3 विकेट से जीता था। उस मैच में मुकेश चौधरी ने शानदार गेंदबाजी की थी और मुंबई के टॉप आर्डर को धराशाई किया था। चौधरी ने 3 ओवरों में 19 रन देकर 3 विकेट लिए थे।

कैसा रहेगा पिच का मिजाज़ 

वानखेड़े की पिच बल्लेबाजी के लिए मददगार होगी। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को अपने ऊपर कम प्रेशर रखने के लिए 190 से अधिक रन बनाने होंगे।

गेंदबाजी में स्पिन को यहां मदद मिलेगी। पिच में बाउंस होगा, बैट पर गेंद अच्छे से आएगी। ये मुकाबला हाई स्कोरिंग मुकाबला होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here