Congress President Election 2022: कांग्रेस को आज मिलेगा नया अध्यक्ष, 10 बजे शुरू होगी मतगणना

0
326
Congress President 2022
Congress President 2022

Congress President Election 2022: भारतीय राजनीति की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस (Congress) को आज नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है। 24 साल बाद पहली बार ऐसा होगा जब पार्टी को गांधी परिवार से बाहर का कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलेगा। जिसके लिए आज सुबह 10 बजे मतगणना शुरू हो जाएगी।

थरूर और खड़गे के बीच मुकाबला

गौरतलब है कि, इससे पहले सीताराम केसरी गैर गांधी अध्यक्ष रहे थे।  इस पद के लिए वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और शशि थरूर (Shashi Tharoor) के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों ही प्रत्याशियों ने यह मुकाबला लड़ा है। दोनों दिग्गजों के अलावा कोई तीसरा नेता नहीं था।

आज मिलेगा कांग्रेस को नया अध्यक्ष

बता दे कि, सोमंवार को 9,500 से ज्यादा निवार्चक मंडल सदस्यों ने मतदान किया था। आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए गिनती सुबह 10 बजे (AICC HeadQuater) में शुरू होगी, जिसके बाद नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जाएगा। कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए इस बार छठी बार चुनाव हो रहा है।

AICC में रखी है मतपेटियां

देशभर में स्थापित 68 मतदान केंद्रों से सभी सीलबंद मतपेटियों को पार्टी मुख्यालय के स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंचा दिया गया है। सीलबंद मतपेटियों को उम्मीदवारों के एजेंटों के सामने खोला जाएगा और मतपत्रों को मिलाया जाएगा। जिसके बाद विजयी प्रत्याशी का ऐलान किया जाएगा।

गांधी परिवार से अब तक 5 अध्यक्ष बने

साल 1939 में जब अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ था, तब महात्मा गांधी के उम्मीदवार पी सीतारमैया नेताजी सुभाष चंद्र बोस से हार गए थे।

आजादी के बाद पहली बार 1950 में पार्टी अध्यक्ष के पद के लिए चुनाव हुआ। तब पुरुषोत्तम दास टंडन और आचार्य कृपलानी का आमना-सामना हुआ। इस चुनाव में सरदार वल्लभभाई पटेल के खास माने जाने वाले टंडन ने तत्कालीन पीएम जवाहरलाल नेहरू की पसंद को पछाड़ दिया था।

1977 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी हार मिली थी, जिसके बाद देव कांत बरूआ ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे दे दिया था। इसके बाद के ब्रह्मानंद रेड्डी ने पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में सिद्धार्थ शंकर रे और करण सिंह को हराया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here