Chhath Puja 2022 Special Bus Services: छठ पर पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए चलेंगी करीब तीन हजार बसें, परिवहन निगम ने दी जानकारी

0
347

Chhath Puja 2022 Special Bus Services: दिवाली के बाद छठ पूजा की शुरुआत होती है। छठ पूजा कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पष्ठी तिथि को मनाई जाती है। बता दें कि छठ पूजा में प्रात:काल में सूर्य ग्रहण को अर्घ्य देकर परण करने के बाद ही व्रत को पूरा किया जाता हैं। छठ पूजा का पर्व नहाय खाय से प्रारंभ होता है। नहाय खाय के दिन व्रत से पहले सभी महिलाओं के लिए स्नान करना अनिवार्य होता है, जिसके बाद महिलाएं सात्विक भोजन ग्रहण करती हैं।

इस पावन पर्व यानी छठ के मौके पर UP परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार ने क्षेत्रीय प्रबंधको को निर्देश दिए। उन्होंने कहा पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक 2563 अतिरिक्त बसें चलेंगी। परिवहन निगम के एमडी ने गुरुवार को सभी क्षेत्रीय प्रबंधको को बस अड्डों पर यात्रियों की सुविधा देखते हुए पूरी तैयारियां करने के निर्देश दिए थे। साथ ही बसों के संचालन की रूप रेखा तैयार करने को भी कहा।

कहा से कहा तक चलेंगी बसें ?

छठ के मौके पर परिवहन निगम के एमडी ने जानकारी देते हुए कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, गोरखपुर, आगरा, बरेली, अलीगढ़, दिल्ली से गोरखपुर, वाराणसी, बलिया तक के लिए बसें उपलब्ध रहेंगी। वहीं लखनऊ से लेकर पूर्वांचल तक 100 अतिरिक्त बसें भी तलाई जाएंगी। साथ ही में प्रयागराज में भी अधिक से अधिक बसें उपलब्ध रहेंगी।

परिवहन निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

परिवहन निगम ने यह भी बताया कि निगम का प्रयास रहेगा कि जो भी लोग पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अपने घरों से आए है, उन सभी लोगों को अच्छी से अच्छी सुविधा भी दिलाई जाएगी। एमडी ने बताया कि निघम ने इस योजना को 22 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक के लिए जारी रखा है। साथ ही आपको बता दें कि परिवहन निगम ने लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 18001802877 औऱ कंट्रोल रूम का नंबर 9415049606 भी जारी किया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here