Chhath Puja 2022 Preparations: छठ पूजा के चलते दिल्ली-गाजियाबाद सरकार ने लोगों को दी ये सुविधा, पढ़ें पूरी खबर

0
262

Chhath Puja 2022 Preparations: दिवाली के पर्व के बाद छठ पूजा की शुरुआत हो जाती है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पष्ठी तिथि के दिन छठ पूजा मनाई जाती है। बता दें कि छठ पूजा के दिन प्रात:काल में सूर्य ग्रहण को अर्घ्य देकर परण करने के बाद ही व्रत को पूरा किया जाता हैं। छठ पूजा का पर्व नहाय खाय से प्रारंभ होता है। नहाय खाय के दिन व्रत से पहले सभी महिलाओं के लिए स्नान करना अनिवार्य होता है, जिसके बाद महिलाएं सात्विक भोजन ग्रहण करती हैं।

वहीं छठ पूजा को देखते हुए कई जगहों पर नकली घाट बनाए गए हैं। साथ ही कुछ जगहों पर सरकार ने लोगों के लिए पूरी सुख सुविधाएं भी तैयार की हैं। आइए जानते है कि कहा पर सरकार ने लोगों को छठ पूजा का महापर्व मनाने के लिए कितनी सुविधा दी है-

दिल्ली में दी गई लोगों को सुविधा

 

दिल्ली सरकार ने इस बार दिल्ली में 1100 घाट भी तैयार किए हैं। बता दें कि यहां सभी दिल्लीवासी पूजा के लिए एकत्रित हो सके। साथ ही इन घाटों पर मिलने वाली सुविधाओं के लिए दिल्ली सरकार ने 25 करोड़ रुपये के बजट की भी मंजूरी दी है। दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने 7 अक्टूबर को इससे संबंधित एक रिव्यू मीटिंग रखी थी। जिसमें राजधानी दिल्ली में छठ पूजा की सेलिब्रेशन की तैयारियों पर चर्चा की गई थी।

गाजियाबाद में की गई तैयारियां

छठ महापर्व को लेकर गाजियाबाद में 68 घाट नगर निगम द्वारा छठ पूजा के लिए बनाए गए है। जिसमें से मुख्य घाट हिंडन छठ घाट बनाया गया है। वहीं मुख्य घाट पर गाजियाबाद जिलाधिकारी राकेश कुमार ने तमाम आलाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। जिसमें छठ पूजा के लिए तमाम तरह की तैयारियों का संचालन किया गया।

साथ ही नगर आयुक्त ने बताया कि सिंचाई विभाग, जल निगम, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की ओर से तमाम टीमें यहां पर लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत या परेशानी न हो, उसके लिए सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है। साथ ही भक्तों के वस्त्र बदलने के लिए 25 पॉइंट भी बनाए गए हैं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here