Bihar News: बेगूसराय ताबड़तोड़ फायरिंग के 4 आरोपी चलती ट्रेन से गिरफ्तार

0
463

Begusarai Firing: मंगलवार को बिहार के बेगूसराय में हुई अंधाधुंध फायरिंग के आरोपी दबोच लिए गए। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी बेगूसराय के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, दो आरोपी बेगूसराय से और दो आरोपी झाझा से गिरफ्तार किए गए हैं।

क्या है मामला ?

बता दे कि, बेगूसराय में मंगलवार की शाम को करीब साढ़े पांच बजे दो बदमाशों ने नेशनल हाइवे 28 पर चार थाना क्षेत्रों में जमकर खूनी तांडव मचाया था. बदमाशों ने 10 लोगों को गोली मारी थी। जिसमें से 31 साल के चंदन कुमार की मौत हो गई थी। फायरिंग करने वाले आरोपी करीब 30 किलोमीटर के क्षेत्र में गोलियां बरसाते रहे। जो भी सामने आया उसे निशाना बनाया।

7 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड

जानकारी के लिए बता दे कि, आरोपी चार थाना क्षेत्रों से गुजरे, लेकिन पुलिस उन्हें न रोक पाई और न गिरफ्तार कर पाई। (DIG) ने इस मामले में अपराधियों की जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम का भी ऐलान किया था। वहीं गोलीबारी की इस घटना को लेकर कड़ी आलोचना होने के बाद नीतीश सरकार (Nitish Kumar) ने जिम्मेदार सात पुलिसकर्मियों को इस मामले में सस्पेंड कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here