UP Byelection 2022: मैनपुरी के बाद खतौली चुनाव में सपा-रालोद ने उतारा प्रत्याशी, इस दबंग नेता को दिया टिकट

0
278

UP Byelection 2022: समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल पार्टी (SP RLD Alliance) के गठबंधन ने मैनपुरी के बाद अब खतौली विधानसभा सीट (Khatauli Assembly Election 2022) पर होने वाले उपचुनाव को लेकर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने खतौली विधानसभा उपचुनाव में लोनी के पूर्व विधायक मदन भैया (Madan Bhaiya) पर भरोसा जताया है। मदन भैया को गठबंधन का उम्मीदवार घोषित किया है।

जयंत चौधरी ने की घोषणा

बता दे कि, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने खतौली पहुंचने पर पहले एक जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी की घोषणा की। सपा-रालोद गठबंधन से दावेदारों की बात करें तो लोनी के पूर्व विधायक मदन भैया का नाम पहले से ही चर्चाओं में चल रहा था। आज उनके नाम का ऐलान हो गया है।

दबंग छवि के नेता हैं मदन भैया

मदन भैया लोनी से सपा से विधायक रह चुके हैं। मदन भैया की छवि दबंग नेताओं में होती रही है। गुर्जर बिरादरी से होने के कारण उनको गुर्जर वोटों के साथ ही जाट और मुस्लिम वोटों का भी लाभ मिल सकता है। जिसको देखते हुए खतौली से उन्हें प्रत्याशी बनाया है।

करतार सिंह भड़ाना रह चुके हैं विधायक

जानकारी के लिए बता दे कि, करतार सिंह भड़ाना (Kartar Singh Bhadana) भी रालोद प्रत्याशी के तौर पर दौड़ में शामिल बताए जा रहे थे। करतार सिंह भड़ाना खतौली के पूर्व विधायक रह चुके हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में करतार सिंह भड़ाना बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। करतार सिंह भड़ाना को 30 हजार से अधिक वोट मिले थे और वो तीसरे नंबर पर रहे थे। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पूर्व विधायक मदन भैया पर भरोसा जताते हुए उनको खतौली विधानसभा उपचुनाव का उम्मीदवार घोषित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here