Mainpur Byelection 2022: उपचुनाव में AIMIM का बड़ा दांव, माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को दिया टिकट

0
273

Maipuri Byelection 2022: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव पर देश प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं। मैनपुरी सीट पर 5 दिसंबर को मतदान होना है। जिसको लेकर सभी सियासी दल सीट को जीतने के लिए अपने-अपने दांव लगा रहे हैं। अब सपा के बाद (AIMIM) ने अपने प्रत्याशी की घोषणा की है।

शाइस्ता परवीन ठोकेंगी चुनावी ताल

(AIMIM) प्रमुख ओवैसी (Owaisi) ने माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर दांव खेला है। (AIMIM) की ओर शाइस्ता परवीन लोकसभा चुनाव लड़ेगी। बता दे कि, इससे पहले सपा ने अपनी सिसायी विरासत बचाने के लिए डिंपल यादव (Samajwadi Condidate Dimple Yadav) को मैदान में उतारा है।

मुलायम सिंह के निधन से खाली हुई सीट

मैनपुरी लोकसभा सीट पूर्व सीएम मुलायम सिंह के निधन के बाद से खाली हुई थी। मुलायम सिंह का इस सीट पर वर्चस्व लहराता था। मैनपुरी की करहल सीट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी विधायक है। इसलिए किसी भी पार्टी के लिए इस सीट को भेदने के लिए आसान नहीं होगा।

अपर्णा यादव के लग रहे कयास

गुरुवार को उत्तर प्रदेश की सियासत में उस समय भूचाल आ गया था। जब बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के साथ मुलाकात की थी। इसके बाद से अपर्णा यादव को लेकर कयास शुरू हो गए थे। हालांकि, अभी बीजेपी ने इसकी घोषणा नहीं की है।

ओपी राजभर ने उतरा प्रत्याशी

दूसरी ओर, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने भी मैनपुरी में अपना प्रत्याशी उतार दिया है। ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) की पार्टी से रमाकांत कश्यप चुनावी हुंकार भरेंगे। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए जिला मुख्यालय पहुँचकर अपना नामांकन पत्र खरीद लिया है। ऐसे में कभी सपा से  गठबंधन कर चुनाव लड़ चुकी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने इस बार अपना अलग प्रत्याशी मैदान में उतारकर समाजवादी पार्टी के सामने चुनौती खड़ी कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here