New Delhi: शनिवार को नई दिल्ली में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी (Swami Abhishek Brahmachari) ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम भारत के मानक पुरुष हैं। सभी को उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रभु राम का जीवन मूल्य आधारित है उन्होंने समाज में अलख जगाया है।
भारत की ओर देख रही पूरी दुनिया- स्वामी
आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है इसके मूल में प्रभु राम की कार्यशैली है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सभी राजनेताओं को अधिकारियों को और सामाजिक प्राणियों को प्रभु राम के सिद्धांतों को आत्मसात करना चाहिए। जिससे देश उन्नति, शांति, प्रेम और चहुंमुखी विकास की ओर तेजी से अग्रसर हो सके।
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का कहना है कि, भारत माता को विश्वगुरु बनाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। युवा वर्ग को भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए अधिक श्रम करना होगा। सभी की एकजुटता से ही देश का सर्वांगीण विकास होगा। पूरी दुनिया भारत के नक्शे कदम पर चलेगी।
सनातन ही सत्य- ब्रहमचारी
आगे अभिषेक ब्रह्मचारी का कहना है कि सनातन ही सत्य है। सनातन धर्म शांति और एकता का प्रतीक है। भवान श्रीराम के आशीर्वाद से वह दिन दूर नहीं है जब भारत विश्वशक्ति बनेगा। पूरी दुनिया आज भारत माता की ओर देख रही है। भारत ने पूरी दुनिया को शांति का मार्ग दिखाया है।