गूगल मैप ने दिया ऐसा धोखा, सीधे कीचड़ में घुस गई कार

0
1518
Google Map
गूगल मैप की सहायता लेना पड़ गया महंगा, कीचड़ में घुसी कार

Google Map: अक्सर किसी जगह पर पहुंचने के लिए लोग गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं। और इसपर पूरा भरोसा भी करते हैं। ज्यादातर देखा गया है कि, गूगल मैप शहरी क्षेत्रों में ठीक से काम करता है तो ग्रामीण क्षेत्रों में भटका भी देता है। हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां कुछ पर्यटक कार से गूगल मैप की सहायता से उदयपुर जा रहे थे।

Read Also:गर्लफ्रैंड को धोखा देना पड़ गया महंगा, लड़की ने लिया ऐसा बदला कि होश उड़ गये

ग्रैंड आई10 कार से उदयपुर के लिए निकले थे पर्यटक-
एक रिपोर्ट के अनुसार, जर्मनी और उत्तराखंड के कुछ पर्यटक ग्रैंड आई10 कार से उदयपुर (राजस्थान) जा रहे थे। घटना राजस्थान के मेनार के एक गांव की है। कार नवानिया राजमार्ग पर थी, जिसकी एक भी लेन विकसित नहीं थी। तभी गूगल मैप (Google Map) ने उन्हें एक वैकल्पिक मार्ग दिखाया। जिसपर वे साधे बताये गये मार्ग पर आगे बढ़ गये,लेकिन वो जहां जाकर खत्म हुआ वहां कीचड़ भरा हुआ था। पर्यटकों का कहना था कि शुरुआत में सड़क काफी ठीक थी, लेकिन जैसे-जैसे वे आगे बढ़ते गए और खराब होती गई। जो एक भी लेन विकसित नहीं होने के चलते कीचड़ में फंस गए।

Read Also:बिना दिल के 555 दिन जिंदा रहा ये इंसान, जानें कैसे

घंटों की कोशिश के बाद निकली कार
रिपोर्ट के अनुसार जिस मार्ग पर कार फंसी थी वो एकदम सूनसान था रास्ता इतना सूनसान था, कि ट्रैक्टर को मौके पर ले जाने के लिए यात्रियों को दो किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी पड़ती थी। जिस समय यह घटना हुई दोपहर करीब 1 बजे थे। कीचड़ में फंसी कार को लगभग शाम 6 बजे तक ही निकाला जा सका। कार को ट्रैक्टर की सहायता से निकाला गया जिसमें पूरे 2 घंटे लगे।

अजब-गजब से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें Ajab-Gazab News in Hindi


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here