मंडप में देखा पुराना प्रेमी तो दुल्हन ने तोड़ दी शादी

0
2654

तेलंगाना: कई बार आपने सुना और देखा होगा कि दहेज की मांग के चलते कई शादियां टूट जाती हैं, लेकिन तेलंगाना से शादी टूटने का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां मंडप में बैठी एक लड़की ने अचानक शादी करने से मना कर दिया, जिसे सुनकर परिजन और रिश्तेदार सभी चौंक गए।

दरअसल, हुआ कुछ यूं कि दुल्हन मंडप में बैठी थी और दूल्हा उसे मंगलसूत्र पहनाने ही वाला था, तभी दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। हालांकि, परिजनों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी और मंडप छोड़कर चली गई।

Image result for साउथ मंगलसूत्र

बताया जा रहा है कि जब दूल्हा दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाने वाला था, तब दुल्हन ने अपने प्रेमी को देख लिया, जिसके बाद दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। कहा तो ये भी जा रहा है कि दुल्हन के घरवालों ने प्रेमी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग गया। हालांकि, शादी टूटने की असली वजह के बारे में अभी पता नहीं चला है। वहीं, परिजनों ने दुल्हन के प्रेमी पर आरोप लगाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here