सूर्य कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इन 5 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

14 जून को सूर्य अपनी राशि बदलकर मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य का ये राशि परिवर्तन बुधादित्य राजयोग बनाएगा, जो 5 राशियों के लिए काफी शुभ रहेगा

0
1055
Sun Transit 2020
Sun Transit 2020

Sun Transit 2020: ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल और ग्रहों का राशि परिवर्तन मनुष्य के जीवन पर निश्चित प्रभाव डालता है। 14 जून को सूर्य अपनी राशि बदलकर मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। (Sun Transit 2020) मिथुन राशि में बुध पहले से हैं। ऐसे में जब बुध और सूर्य दोनों मिथुन राशि में होंगे तो इससे बुधादित्य राजयोग बनेगा। ये योग चार दिनों तक यानि कि 14 जून से 18 जून तक रहेगा, जो कुछ राशियों के लिए काफी शुभ और लाभदायी रहने वाला है। चलिए जानते हैं इस योग का किस राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा-

ये भी पढ़ें- नौकरी और परीक्षा में चाहते हैं सफलता तो इस तरह करें गायत्री मंत्र का जाप

मेष- सूर्य के राशि परिवर्तन और बुधादित्य राजयोग का मेष राशि को काफी लाभ होने वाला है। (Sun Transit 2020) ज्योतिषाचार्य की मानें तो इस योग से मेष राशि के जातकों की नौकरी में उन्नति हो सकती है। शुभ परिणाम के लिए चार दिनों तक जेब में दुर्वाघास रखें।

वृषभ- इस राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग आर्थिक दृष्टि से बेहद शुभ रहने वाला है। बैंक बैलेंस बढ़ेगा, काम अच्छा चलेगा और हर कार्य में सफलता मिलेगी। कलाई में हरा धागा बांधना और माथे पर लाल सिंदूर लगाना शुभ फल देगा।

ये भी पढ़ें- अपने पर्स में भूलकर भी न रखें ये चीजें, अधिक कमाई के बाद भी नहीं रुकेंगे पैसे

मिथुन- इस योग से मिथुन राशि के जातकों के जीवन में काफी बदलाव आने वाला है। अचानक आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और आपकी लोगों से लगाई हुई उम्मीद पूरी होगी। दुर्वाघास को साथ में रखना शुभ फल देगा।

कर्क- इस राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग मिलाजुला फल देगा। इन चार दिनों में जहां आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी, वहीं आपको धनलाभ होने के भी योग बन रहे हैं। गरीब व्यक्ति को दूध-बताशे दान करना शुभ रहेगा।

सिंह- बुधादित्य राजयोग सिंह राशि के लिए लाभदायक रहेगा। आपके बिगड़े काम बनने के योग हैं। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। किसी गरीब व्यक्ति को पेठे का दान करें।

ये भी पढ़ें- भूलकर भी न करें ये कार्य, अन्यथा लाभ की जगह हो सकता है बड़ा नुकसान

कन्या- इस राशि के लिए बुधादित्य राजयोग का लाभ मिलेगा। कन्या राशि के स्वामी बुध के साथ मिलकर सूर्य जो योग बनाएंगे, उससे इस राशि के जातकों के जीवन में आई हुई समस्याएं दूर हो जाएंगी। योग के इन चार दिनों में छोटी इलायची का सेवन करें।

तुला- बुधादित्य राजयोग से तुला राशि के जातकों के जीवन में बहुत सुख आने वाला है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। जल्द ही शादी का भी योग बन रहा है। दही का दान और सेवन करें।

वृश्चिक- इस राशि के लिए बुधादित्य राजयोग में नया काम शुरू करना शुभ रहेगा। नई नौकरी की शुरूआत हो सकती है। इन चार दिनों तक शहद में लाल सिंदूर डालकर तिलक लगाना शुभ रहेगा।

धनु- इस राशि के जातकों के लिए ये योग मिश्रित फलदायी रहेगा। एक ओर जहां आप निरंतर आगे बढ़ेंगे, वहीं आपके कुछ काम बिगड़ भी सकते हैं। रेवड़ी का दान करें साथ में लाल तिलक भी लगाएं।

मकर- बुधादित्य राजयोग मकर राशि वालों के लिए कुछ खास नहीं रहेगा, क्योंकि इस राशि के जातकों पर साढ़ेसाती चल रही है। इस वजह से उनके काम भी धीमी गति से ही चल रहे हैं। साथ ही कर्ज में भी डूब गए हैं। ऐसे में कलाई या गले में लाल धागा बांधना शुभ फल देगा।

कुंभ- इस राशि के जातकों को भी बुधादित्य राजयोग के शुभ फल के लिए थोड़ी मेहनत अवश्य करनी होगी, क्योंकि इस राशि के जातकों पर भी साढ़ेसाती का प्रभाव है। हालांकि, बुधादित्य राजयोग के इन चार दिनों में यदि आप जल में गुड़ डालकर सूर्य को अर्घ्य दें तो अवश्य शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

मीन- बुधादित्य राजयोग इस राशि के जातकों के रिश्तों के लिहाज से काफी शुभ रहने वाला है। इस दौरान संभव है कि अविवाहित जातकों की शादी तय हो जाए। पारिवारिक जीवन में सुख के लिए पान या बेल के पत्ते पर लाल सिंदूर लगाकर तुलसी को चढ़ाकर दिया जलाएं, शुभ रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here