गुरु बदल देंगे इन राशियों की चाल, रहना होगा सावधान, जानिए आज का राशिफल

0
1014

6 दिसंबर को क्या कहते हैं आपके सितारे जानिए:-

वृष राशि 
आज आपको अपने धन पर ध्यान देना होगा और साथ ही परिवार पर भी क्योंकि ज्यादा धन के पीछे भागेंगे तो परिवार में दिक्कत आएगी इसलिए दोनों में तालमेल बिठा कर रखें। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है। जीवनसाथी का व्यवहार आपको परेशान करेगा। परिवार में भी किसी बात को लेकर बहस बढ़ सकती है। परिवार के बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी इनकम में वृद्धि होगी और प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि 
आज आपको अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना चाहिए क्योंकि मानसिक तनाव तो हावी रहेगा ही स्वास्थ्य भी कमजोर हो सकता है। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। काम के सिलसिले में आपके प्रयासों को सफलता हासिल होगी। भाग्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। व्यापारिक यात्रा पर जाने की संभावना है। दांपत्य जीवन ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन आज ज्यादा बढ़िया नहीं है।

कर्क राशि
आज आप अपने बढ़ते हुए खर्चों से परेशान दिखेंगे और उन्हें नियंत्रण में रखने का आपको कोई उपाय नहीं सूझेगा। फिर भी कोशिश जारी रखें। काम के सिलसिले में आपको सामान्य नतीजे मिलेंगे। नौकरी बदलने की दिशा में प्रयास करेंगे। दांपत्य जीवन प्रभावित होगा।आपका जीवन साथी बीमार हो सकता है। भाग्य थोड़ा कमजोर रहेगा जिससे कड़ी मशक्कत के बाद कुछ नतीजे मिलेंगे। बिना विचारे किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी। प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है परंतु परिवार का वातावरण आपके पक्ष में होगा और उन लोगों का आपको साथ मिलेगा।

सिंह राशि 
आज के दिन को बेहतर बनाने के लिए आप अच्छी खासी मेहनत करेंगे जिसके आपको नतीजे भी मिलेंगे। आपकी इनकम में आज थोड़ा इजाफा हो सकता है। अपने दिमाग के प्रयोग से आपको कोई ऐसा काम मिल सकता है जो आने वाले समय में आप को बहुत फायदा पहुंचाए। दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी अपने गिले-शिकवे आपसे जाहिर करेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। उनका प्रिय उनसे किसी धार्मिक स्थल पर चलने की मांग कर सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।

कन्या राशि 
आपको आज अपने काम पर विशेष ध्यान देना होगा नहीं तो नतीजे बिगड़ सकते हैं। आपके बॉस आप से अधिक काम की उम्मीद रखेंगे। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। परिवार में कोई पूजा पाठ का शुभ काम हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज निराशा हो सकती है और आपके प्रिय का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, वह बीमार हो सकते हैं। किसी से  लड़ाई झगड़ा ना करना अच्छा होगा। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है और आपके रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। भाग्य की प्रबलता के कारण व्यापार में अच्छा लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला राशि 
आज आपको नौकरी में बदलाव की संभावना दिखाई दे रही है इसलिए थोड़ा जागरूक रहें। परिवार के बुजुर्गों की सेहत कमजोर रहेगी। आपकी मां जी को कोई दिक्कत हो सकती है। परिवार का माहौल अच्छा नहीं रहेगा। आपसी लड़ाई झगड़ा मन को खराब कर सकता है। आप धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस दिशा में थोड़ा खर्च भी करेंगे। संतान से सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन कमजोर है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उन्हें आज अपनी बात खुलकर कहने का मौका मिलेगा।

धनु राशि 
आज आपको व्यापार के मामले में थोड़ा सचेत रहना चाहिए क्योंकि आपके व्यापार पर किसी तीसरे व्यक्ति की बुरी नजर लग सकती है और आपके अपने बिजनेस पार्टनर से संबंध बिगड़ सकते हैं। यही हाल आपके दांपत्य जीवन का भी है। जीवन साथी के क्रोध को बढ़ाने का काम ना करें बल्कि मामले को सुलझाने की कोशिश करें। स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा। आप अपनी ओर से अच्छा प्रयास करेंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी। प्रेम जीवन के लिए दिनमान काफी कमजोर रहेगा। काम के सिलसिले में यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि 
आज आपके खर्चों में अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी जो आपको परेशान कर के रख देगी। आपका स्वास्थ्य भी पीड़ित चल रहा है इसलिए आपको अपना धन सोच समझकर खर्च करना चाहिए। आज धन निवेश करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। हल्की-फुल्की इनकम बढ़ेगी। काम के सिलसिले में आपको सुखद नतीजे हासिल होंगे। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिनमान थोड़ा कमजोर है लेकिन फिर भी जीवन साथी से कुछ अच्छी बातें सुनकर मन हल्का होगा। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है। अपने किसी खास दोस्त से अपने मन की बात करेंगे।

मीन राशि
आप आज अपने परिवार को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है जिससे आपको मानसिक परेशानी रहेगी परन्तु कार्य के क्षेत्र में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी मेहनत जारी रहेगी और आप अपने काम में महारत हासिल करेंगे लेकिन आपके बॉस से आपकी झड़प हो सकती है। आज खर्चे अधिक रहेंगे। भाग्य भी थोड़ा साथ देगा जिसकी वजह से कुछ लाभ जरूर होगा। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा। प्रेम जीवन में समस्याएं हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here