21 दिसंबर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, आज कितने फीसदी मिलेगा भाग्य का साथ…

चंद्रमा का संचार दिन-रात कन्‍या राशि में हो रहा है और शुक्र ने हाल में धनु राशि में प्रवेश किया है। इन बदलावों के आपका दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं राशिफल....

0
1208
राशिफल

मेष: अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा। रुका हुआ धन वापस होने का योग है। शत्रु स्वतः ही परास्त होंगे। परिवार के साथ समय अच्‍छा बीतेगा। आय में बढ़ोतरी का भी योग है। इस राशि के जातकों को आज 85 पीसदी भाग्‍य का मिलेगा।

वृषभ: बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी, मनोरंजन कार्य में समय अधिक बीतेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में आपका काम समय पर पूरा होगा। भाग्य का 75 फीसदी साथ मिलेगा।

मिथुन: क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है, वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। धार्मिक कार्यों में अधिक मन लगेगा। भाग्‍य का 55 फीसदी साथ मिलेगा।

कर्क: आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता आपको अवश्य प्राप्त होगी, मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। भाइयों एवं स्नेहीजनों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। भाग्‍य का 78 फीसदी साथ मिलेगा।

सिंह: सिंह राशि के जातकों को आज परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। नए अवसर आपके जीवन में परिवर्तन लाएंगे। भाग्य का 70 फीसदी साथ मिलेगा।

कन्या: इस राशि के जातकों में धन का आवागमन लगा रहेगा, जहां आय होगी वहीं व्यय के भी योग बन रहे हैं। सोच-समझकर ही धन निवेश करें। बिना वजह किसी की सलाह से काम न करें। भाग्‍य 50 फीसदी साथ देगा।

तुला: खर्च और कर्ज आज आपकी चिन्ता का कारण बन सकता है इसलिए सोच-समझकर कार्य करें, अनावश्यक खर्च से बचें। भूमि-भवन के कागजों को देखकर ही कुछ निर्णय लें। भाग्‍य 50 फीसदी तक साथ देगा।

वृश्चिक: इस राशि के जातकों के लिए आज बेहद शुभ दिन है। आपके कार्य बनते चले जाएंगे। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य 72 फीसदी साथ मिलेगा।

धनु: दिन भर कार्य की व्यस्तता रहेगी, मान-सम्मान, यश में वृद्धि होगी, पूजा-पाठ से मन-प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को लंबे समय से जिस समाचार की प्रतीक्षा थी, आज मिल सकता है। भाग्य का 75 फीसदी साथ मिलेगा।

मकर: आध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। भाग्य आज आपका साथ देने के लिए तत्पर है। नए अवसर प्राप्त होंगे। खर्च के लिए तैयार रहें। भाग्य का 75 फीसदी साथ मिलेगा।

कुंभ: इस राशि के जातक दूर की यात्रा न करें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, अजनबी लोगों पर भरोसा न करें। वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। भाग्य का 55 फीसदी साथ मिलेगा।

मीन: जीवनसाथी का सहयोग प्राप्‍त होगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, शेयर में निवेश भी कर सकते हैं। धन लाभ होगा। विद्यार्थीयों के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। भाग्य का 80 फीसदी साथ मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here