23 अक्टूबर राशिफल: आज सिंह राशि में प्रवेश करेगा चंद्रमा, इन 5 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ

बदलते हुए ग्रह नक्षत्रों के चलते आज दोपहर बाद चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इससे कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। चलिए जानते हैं कि चंद्रमा के इस राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।-

0
1099

नई दिल्ली: बदलते हुए ग्रह नक्षत्रों के चलते आज दोपहर बाद चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इससे कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। चलिए जानते हैं कि चंद्रमा के इस राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।-

मेष:

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आप मनोरंजन के कार्यों पर ज्यादा खर्च करेंगे। व्यापार सामान्य रहेगा। आज आप यदि निवेश करना चाहते हैं तो ये आपके लिए शुभ रहेगा। साथियों के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं।

वृषभ:

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद होने की आशंका है। सेहत के प्रति सचेत रहें। लोगों के साथ विनम्रता से पेश आए। निवेश की दृष्टि से भी आज का दिन शुभ नहीं है।

मिथुन:

आज आपके पराक्रम में बढोतरी होगी। नए कार्य करने की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। मान-सम्मान बढ़ने के योग बन रहे हैं। कारोबार की दृष्टि से भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। काफी समय से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है।

कर्क:

आज के दिन आपको लेन-देन के कार्यों में सावधानी बरतनी होगी। किसी को उधार देने की दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है। पुराने मुद्दे फिर से सामने आकर आपको परेशान कर सकते हैं, संयम से काम लें और सचेत रहें।

सिंह:

इस राशि में आज चंद्रमा का प्रवेश हो रहा है तो इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आज आपको अपने हर कार्य में सफलता मिलेगी। परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। शुभ समारोह का आयोजन हो सकता है।

कन्या:

आज के दिन आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। अनावश्यक कार्यों में खर्च हो सकता है। यात्रा के दौरान चोट लगने की आशंका है, हो सके तो यात्रा को टाल दें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। फालतू के कार्यों में समय व्यर्थ हो सकता है, सचेत रहें।

तुला:

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी, निवेश की दृष्टि से भी दिन शुभ रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग है। अचानक किसी शुभ समाचार के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक:

आज आपके सितारे आप पर मेहरबान हैं। आज आपको अपने कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी। आत्मविश्वास के साथ काम करने से सफलता अवश्य मिलेगी।

धनु:

इस राशि के जातक आज के दिन धार्मिक प्रवृत्ति में रूचि दिखाएंगे। समाज में मान-पद प्रतिष्ठा के बढ़ने के योग हैं। दांपत्य जीवन में प्रगाढ़ता आएगी। रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला तकलीफ दे सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मकर:

आज के दिन आप परिश्रम अधिक करेंगे, कार्यों में बाधाएं भी आ सकती हैं। यात्रा जोखिमपूर्ण रहेगी। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें, पछताना पड़ सकता है। बदलते मौसम से सावधान रहें।

कुंभ:

नए रोजगार में सफलता हासिल होगी। अविवाहितों के लिए रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। परिजनों के साछ अच्छा समय बिताएंगे। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी।

मीन:

इस राशि के जातकों को आज के दिन संघर्ष के बाद सफलता अवश्य मिलेगी, कोई नया कॉन्ट्रेक्ट मिलने के संकेत है। परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। भाग्य आज आपके साथ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here