जानें किन राशियों को मिलेगा इस सप्ताह विशेष लाभ…

इस सप्ताह का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आपका सप्ताह (Weekly horoscope 14 to 20 september) किन राशियों पर बनेगी कृपा।

0
1458
Saptahik Rashifal
साप्ताहिक राशिफल 29 नवंबर से 5 दिसंबर 2020

New Delhi: इस साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope 14 to 20 September) में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी साप्ताहिक (Saptahik Rashifal September) योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। राशिफल (Saptahik Rashifal September) में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

ओवरथिंकिंग से हो सकती हैं बीमारियां, इन बातों का रखें ख्याल

1. मेष (Aries) : इस सप्ताह घर-परिवार में किसी तरह का धार्मिक कार्य या मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। नये-नये लोगों से मित्रता बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि बनी रहेगी। इस सप्ताह धर्म-कर्म के कायों में आपका झुकाव रहेगा। परिवार की तरफ से मिलने वाला सुख और सहयोग अच्छा रहेगा। दूसरों की भलाई के लिए कार्य करेंगे। आप अपनी योग्यता और वार्तालाप की निपुणता से सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के साथ-साथ दूसरों पर अपना प्रभाव डालने में सफल होंगे। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

2. वृष (Taurus) : इस सप्ताह कार्य़क्षेत्र में सामान्य हालात होंगे। यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। आपको सहकर्मी एवं उच्च पद पर बैठे लोगों का उत्तम साथ एवं सहयोग मिलेगा। आप बुद्धिमान होने के कारण कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। आप धार्मिक एवं परोपकारी स्वभाव के होने के कारण ईश्वर में आस्था रखेंगे तथा दूसरों की मदद करेंगे। इस सप्ताह परिवार के सदस्यों और मित्रों की तरफ से भी हर संभव सहयोग और सहायता हासिल होगी। ईश्वर के प्रति श्रद्धा एवं विश्वास में बढ़ोतरी होगी।

3. मिथुन (Gemini) : इस सप्ताह आप मानसिक शांति के लिए ईश्वर की आराधना करें। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। माता के साथ अच्छे सम्बन्ध रहेंगे। मित्रों एवं बन्धुओं से अच्छा व्यवहार रहेगा एवं उनसे काफी सहयोग भी प्राप्त होगा। मनोरंजन से भरपूर यात्राएं होंगी, जिससे शरीर में उर्जा का संचार होगा। इस सप्ताह अपनी चतुराई से हर काय में सफल होंगे, कार्य क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार की तरफ से उत्तम सुख प्राप्त होगा। यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। दाम्पत्य जीवन अच्छा व्यतीत होगा। आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। आप व्यापार-व्यवसाय में अपनी सूझ-बूझ से आप अच्छा धन कमाने में कामयाब होंगे।

4. कर्क (Cancer) : इस सप्ताह मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों को करने के लिए उत्तम सप्ताह होगा। पारिवारिक सुख सुखमय रहेगा। यह सप्ताह धार्मिक कार्य के लिए बहुत अच्छा है। यात्रा करने के अवसर भी मिलेंगे। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होगा। अपनी चतुराई से आप कामकाज में सफलता प्राप्त करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता देखने को मिलेगी। घर-परिवार का माहौल आनन्दमयी रहेगा। इस सप्ताह कामकाज में सफल होने के लिए कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता होगी। विरोधी वर्ग हर तरह से सक्रिय रहेगा, जिसके कारण आप दिक्कत महसूस करोगे। इस सप्ताह किसी तीर्थस्थान की यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा, विशेषतः भाई का अच्छा सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा।

5. सिंह (Leo) : इस सप्ताह मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे। ससुराल परिवार के सदस्यों से अच्छे सहयोग की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। व्यापार-व्यवसाय से संबंधित यात्रा करेंगे जो सफल सिद्ध होंगी। आप चतुराई से कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे तथा अच्छा धन लाभ कमाएंगे। इस सप्ताह आपके धार्मिक स्वभाव में वृद्धि होगी। आपको भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी। बड़े लोगों के साथ संबंध जुड़ेंगे। व्यापार-व्यवसाय तरक्की करेगा। इस सप्ताह आप कामकाज से सम्बंधित नवीन योजना बनाने में सफल होंगे। बड़े व्यापारी या अधिकारियों के साथ आपके अच्छे सम्बन्ध स्थापित होंगे। आपके द्वारा बनाएं गए संबंध आपको लाभ का सुख दिलाने में मददगार साबित होंगे।

6. कन्या (Virgo) : इस हफ्ते दाम्पत्य जीवन सुखद रहनेवाला है । कार्य क्षेत्र या धार्मिक क्षेत्र से संबंधित यात्राएं होंगी। परोपकार के कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। अपनी बुद्धिमता और प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण विरोधी वर्ग को खुश करने में कामयाब रहेंगे। माता के साथ अच्छा व्यवहार रखे अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह विरोधियों पर विजय हासिल करने में कामयाब होंगे। घर-परिवार या रिश्तेदारी में किसी प्रकार का मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा, जिसमें सम्मिलित होने और प्रियजनों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। दाम्पत्य सुख अच्छा बना रहेगा।

7. तुला (Libra) : इस सप्ताह आपके सम्बन्ध रसूखदार और अमीर लोगों के साथ बनेंगे। भरपूर मनोरंजनात्मक यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। परिवार के लोग संभव सहायता करने के लिए तत्पर रहेंगे। आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी, जो आपको मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति कराएगी। आप ईश्वर में आस्था रखने वाले एवं आत्मचिंतन करने वाले होते है। आप शत्रुओं को परास्त करेंगे। इस सप्ताह दूसरों की भलाई और जन कल्याण के कार्यों में रूचि बनी रहेगी। आपको कार्य क्षेत्र में सफलता और प्रसिद्धि की प्राप्ति होगी। कार्य को आसानी से पूरा करने में सफल होंगे।

8. वृश्चिक (Scorpio) : इस सप्ताह ससुराल परिवार से शुभ समाचार मिल सकते है। अचानक धन लाभ की प्राप्ति होनी संभव हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि देखने को मिलेगी। कार्य क्षेत्र में पूर्ण आत्मविश्वास के साथ अपने कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस सप्ताह संतान की तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। मित्रों और परिचितों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। मेहमानों से मिलने-जुलने से मन प्रसन्नचित रहेगा। कामकाज में उच्च पद पर आसीन लोगों के साथ मधुर संबंध बनेंगे तथा मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति के साथ-साथ समाज में भी सम्मान हासिल होगा। यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा।

9. धनु (Saggitarius) : इस सप्ताह परिवार की सहायता प्राप्त होगी। विदेश यात्रा भी हो सकती है। आप मधुरभाषी होंगे, लोगों के साथ आपके मधुर संबंध स्थापित होंगे। आपके मन में नवीनतम वस्तु के बारे में जानने की इच्छा होगी। इस सप्ताह कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। कोर्ट-कचेहरी में जीत हासिल होगी। नौकरी-व्यवसाय में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नयी-नयी व्यवसायिक योजनाओं के संबंध में सोच-विचार होगा। सरकारी क्षेत्र से संबंधित लोगों से भी मेल-जोल बना रहेगा। इस सप्ताह ईश्वर के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। आप परोपकारी स्वभाव के होंगे जिससे आपको मन की शांति मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में प्रसन्नता का माहौल होगा। आपको कार्य क्षेत्र में शुभ समाचार मिलेंगे।

10. मकर (Capricorn) : इस सप्ताह आपको मित्र एवं परिजनों का संभव सहयोग प्राप्त होगा। आपको भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। आपके घर मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। इस सप्ताह घूमने-फिरने से संबंधित यात्रा होने की संभावना है परंतु स्वास्थ्य के संबंध में सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। इस सप्ताह दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा, जीवनसाथी और संतान की तरफ से मिलने वाला सुख और सहयोग उत्तम बना रहेगा। ईश्वर की आराधना करने से आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। यात्राएं करने के अवसर प्राप्त होंगे।

11. कुंभ (Aquarius) : आपको अपने कार्य क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। मन में ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। कोई अनजान व्यक्ति अथवा परिचित आपका धन बर्बाद करने का प्रयास कर सकता है। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। इस सप्ताह व्यापार-व्यवसाय या फिर नौकरी में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च पद पर आसीन लोगों के साथ आपके संबंध जुडेंगे। घूमने-फिरने से संबंधित कार्यों में लाभदायक फलों की प्राप्ति होगी। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और परिवार के सदस्यों का हर संभव सहयोग प्राप्त होगा। आपको पेट से संबंधित तकलीफें होंगी। किसी व्यक्ति के द्वारा आपके साथ किसी प्रकार का धोखा या विश्वासघात हो सकता है।

12. मीन (Pisces) : इस सप्ताह गृहस्थ जीवन में आनंदमयी वातावरण देखने को मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके लिए अच्छा बना रहेगा। आपके घर अथवा रिश्तेदारी में किसी प्रकार के मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है, जिसके कारण मन प्रसन्न रहेगा। किसी लंबी दूरी की यात्रा या किसी मनचाही यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। इस सप्ताह उच्च पदासीन लोगों के साथ मधुर संबंध बनेंगे। परिवार के संबंध में कोई शुभ समाचार मिलने से खुशी का माहौल बनेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here