मेष: इस राशियों के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा जोखिम भरा रह सकता है। शत्रु की ओर से तनाव मिल सकता है, संभलकर रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृष: आपको आज संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। परिजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है।
मिथुन: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आजस आपको किसी बड़े अधिकारी से सहयोग मिलने की उम्मीद है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कर्क: आज आप घर के कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
सिंह: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहने वाला है। आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
कन्या: आज के दिन आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। वाणी पर संयम रखें अन्यथा रिश्तों में खटास आ सकती है। आर्थिक दृष्टि से दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है।
ये भी पढ़ें- Dhanteras 2019: धनतेरस पर इस तरह से जलाएं दीपक, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा
तुला: आज के दिन आपको स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी विशेष व्यक्ति से तनाव मिल सकता है। इसलिए सचेत रहे। प्रियजनों से मिलकर मन प्रसन्न रहेगा। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
वृश्चिक: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। कार्यक्षेत्र पर आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। कुछ अच्छा होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।
धनु: आज आपको किसी उच्च महिला अधिकारी से सहयोग मिलने के योग हैं। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। उपहार का लाभ मिलेगा।
मकर: इस राशि के जातकों को आज के दिन पिता का विशेष सहयोग मिलेगा। अच्छा समय बीतने की उम्मीद है। मनचाहे कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा।
कुंभ: आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्रों या करीबियों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताएं।
मीन: आज आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। परिजनों के सात अच्छा समय बीतेगा। व्यापार की दृष्टि से दिन शुभ रहेगा। धनतेरस के दिन सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे।