Rashifal 2 December 2021: गुरुवार के दिन इन राशियों को हो सकती है हानि, जानें अपना राशिफल

0
299
Horoscope Today
Rashifal 2 December 2021: गुरुवार के दिन इन राशियों को हो सकती है हानि, जानें अपना राशिफल

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”यह खबर सुनें”]

Horoscope 2 December 2021: आज का दिन 2 दिसंबर (2 December) बेहद शुभ है क्योंकि गुरुवार का दिन साईं भगवान को समर्पित है और राशियों पर ग्रहों की चाल बेहद महत्वपूर्ण है। ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है।आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। ज्योतिषों के अनुसार धन की लक्ष्मी का वास रहेगा। बता दें की दिसंबर के महीने में सूर्य ग्रहण भी लगने है और ये महीना सूर्य ग्रहण का भी है। आइए जानते है मेष से मीन तक की राशि (Rashifal) पर ग्रहों की चाल कैसी है और किन-किन चीज़ों के लिए ख़ास है। क्या कहती है तारों की चाल ?

मेष (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि के लिए रहेगा, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न होंगे। यदि आज आप अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन का लेन-देन करने की सोच रहे हैं, तो उसमें सावधानी बरतें, नहीं तो आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज अचानक से अपने पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी देखकर आप कुछ मानसिक तनाव व दबाव महसूस करेंगे, जिसके कारण आप परेशान भी रहेंगे। आज आपके व्यवसाय में आपके कुछ शत्रु आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको उनसे बच कर रहना होगा।

वृष (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आज आप कोई निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए रुक जाएं, नहीं तो उसमें आपको जोखिम उठाना पड़ सकता है। आज यदि आपको अपना कोई पुराना मित्र मिले, तो आपको उसमें अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकता है। आज आप यदि किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो वह आपके लिए उत्तम रहेगा।

मिथुन (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके मन को संतोष देने वाला रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से कोई उपहार व सम्मान प्राप्त हो सकता है, जिससे उनके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए एकाग्र होकर पढ़ाई में जुटना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आप किसी कार्य के संपन्न होने से प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। यदि आज आप अपने भविष्य की कुछ योजनाओं में निवेश करेंगे, तो वह योजनाएं भविष्य में आपको भरपूर लाभ देंगी।

कर्क (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरीपेशा जातकों की पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको अपने अधिकारियों द्वारा कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा और उनका कार्य करने में भी खूब मन लगेगा। संतान पक्ष की ओर से भी आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जो उनकी खुशी में चार चांद लगाएगे। यदि परिवार में लंबे समय से कोई कलह पैर पसारे हुए थे, तो आज वह समाप्त हो सकती है, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे।

सिंह (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आप सुबह से ही अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने सभी कार्यों को करने के लिए तत्पर रहेंगे और उन्हें काफी हद तक पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आप दूसरों की भलाई के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन इसमें आपको ध्यान देना होगा कहीं लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझें। यदि ऐसा हो, तो पीछे रहना ही बेहतर होगा। साझेदारी में यदि आपने यदि किसी व्यवसाय को किया हुआ है, तो वह आज आपको उत्तम लाभ दे सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यदि आपके व्यवसाय की कुछ बातों को आज आप गोपनीय रखेंगे, तो वह आपको लाभ दे सकेंगे।

कन्या  (Virgo Daily Horoscope) 
आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें गिरावट आ सकती है और अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। यदि पहले से आपको कोई रोग था, तो उसके कष्टों में वृद्धि हुई होगी,इसलिए डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आपको कुछ अनावश्यक व्यय का भी सामना करना पड़ सकता है। यदि आपका कोई जमीन जायदाद से जुड़ा विवाद चल रहा था, तो वह भी आज सुलझ सकता है।

तुला  (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। राजनीति की दिशा में जो लोग प्रयासरत हैं, उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी व उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आज आपको शासन व सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। आज आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आपको आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है। आज आपकी माताजी को कोई रोग अपनी चपेट में ले सकता है, इसलिए सावधान रहें।

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope) 
आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में आपको अपनी योग्यता बढ़ाने से सफलता अवश्य मिलेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने किसी अधिकारी से डांट खानी पड़ सकती है, इसलिए पूरा फोकस अपने कार्य पर ही रखें। आज आपको व्यापार के लिए अकास्मात किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं।

धनु (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों के लिए कोई निर्णय लेने से पहले अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आपको उसके के लिए पछताना पड़ सकता है। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि आज आप किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना दे, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। प्रेम जीवनजी रहे लोगों में यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो आज वह भी समाप्त होगा।

मकर (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थी आज कुछ भविष्य की रणनीति बनाएंगे, जिससे वह अपनी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज अपने कार्य क्षेत्र में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन वह उसे धैर्य व साहस से ठीक करने में भी सफल रहेंगे, जो लोग किसी नए व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं,तो उनके लिए आज दिन बिल्कुल बेहतर नहीं है, इसलिए कुछ समय के लिए रुक जाएं। सायंकाल का समय आज आप अपने भाइयों के साथ किसी विशेष मुद्दे पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। यदि आपकी बहन के विवाह में कुछ बाधाएं आ रही थी, तो आज वह किसी परिजन की मदद से समाप्त होती दिख रही हैं, जिसके कारण विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। यदि ससुराल पक्ष से आपने किसी व्यक्ति से कुछ धन उधार लिया हुआ था, तो आज आप उसे चुकाने में भी सफल रहेंगे, जिसके कारण आपको अपने सिर पर बोझ भी कम लगेगा। आज आपको अपने बिजनेस का कोई भी सौदा किसी दूसरे के बहकावे में आकर नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह भविष्य में आपके लिए कोई नुकसान करवा सकता है।

मीन (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा। आज उनको मन मुताबिक परिणाम सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करने में व्यतीत करेंगे, जिसमें परिवार के छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आज आपकी अपने जीवनसाथी से किसी बात पर कोई बहसबाजी हो सकती है, जिसमें आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। यदि कुछ समय पहले आपने अपने व्यवसाय में कुछ नई योजनाओं को लांच किया था, तो वह आपको मन मुताबिक लाभ देंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here