Horoscope 9 January 2022: रविवार का दिन है बेहद खास, इन राशियों पर भाग्य का मिलेगा पूरा साथ, जानिए अपना राशिफल

0
478
Horoscope Today
Horoscope 9 January 2022: रविवार का दिन है बेहद खास, इन राशियों पर भाग्य का मिलेगा पूरा साथ, जानिए अपना राशिफल

Horoscope 9 January 2022: हिन्दू पंचांग के अनुसार रविवार का दिन बहुत ख़ास है और विशेष है। 9 जनवरी 2022 रविवार को पौष मास की शुक्ल पक्ष की तिथि है. ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। मंगल और केतु वृश्चिक राशि में हैं।

वक्री शुक्र सूर्य के साथ धनु राशि में हैं। बुध और शनि मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में हैं। चंद्रमा का गोचर मीन राशि में चल रहा है। क्या है तारों की चाल आइए जानते है क्या ख़ास है आपकी राशि में, कैसा रहेगा आपका दिन ?

मेष- प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा चल रहा है लेकिन मन अच्‍छा नहीं है। सूर्यदेव को जल देते रहें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।  परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्र म बन सकता है।

वृषभ- मां काली की अराधना करते रहें। मन में निराशा और असंतोष रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन-प्रेम और संतान मध्‍यम है। पंचमेश वक्री चल रहे हैं। व्‍यवसायिक स्‍तर पर चीजें आपकी बड़ी अच्‍छी दिख रही हैं। कोई समस्‍या वाली बात नहीं है। पीली वस्‍तु का दान करें।

कर्क- पूजा-पाठ में मन लगेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर, प्रेम और व्‍यापार का भी साथ है। बजरंग बली की अराधना करते रहें। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु अति उत्साही होने से बचें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह- जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, संतान और व्‍यापार की स्थिति निरंतर सुधर रही है। पीली वस्‍तु पास रखें। मन प्रसन्न रहेगा।  शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें। मन शांत व प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु परिवार पर भी ध्यान दें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

तुला- शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सेहत के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ सकता है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ में वृद्धि होगी। श्रम अधिक रहेगा।

वृश्चिक- परिवार में व्यर्थ के वाद- विवाद से बचने की कोशिश करें। किसी मित्र के सहयोग से संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी। यात्रा खर्च बढ़ेंगे।

धनु- बजरंग बली की अराधना करते रहें। संयत रहें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम बनी हुई है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं।

मकर भाग्‍य साथ दे रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य का पूरा-पूरा साथ है। बस थोड़ा प्रयास करें। प्रेम मध्‍यम, संतान मध्‍यम बाकी सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है। मां काली की अराधना करते रहें। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध और वाद-विवाद से बचें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परंतु आलस्य से बचें।

कुंभ- ऊर्जा का स्‍तर गिरा रहेगा। कोई परेशानी नहीं है लेकिन ऐसा आप अनुभव करेंगे। व्‍यापार ठीक चल रहा है। गणेश जी की अराधना करें। वाणी में मधुरता रहेगी, परंतु धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। संयत रहें। पठन-पाठन में रुचि रहेगी।

मीन- भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें। मन में प्रसन्नता रहेगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here