Horoscope Today 18 January 2022: जानिए हर राशि का हाल, नौकरी और बिजनेस से जुड़ी सब परेशानियां होंगी दूर

0
366
rashi
Horoscope Today 18 January 2022:

Horoscope Today 18 January 2022: पंचांग के अनुसार आज 18 जनवरी 2022 मंगलवार को माघ मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा की तिथि है। आज का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष है। आज से माघ मास का आरंभ हो रहा है। पुष्य नक्षत्र भी हैृ। पंचांग के अनुसार चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा है। आज का दिन आपके लिए कैसा है। आइए जानते हैं, सभी राशियों का राशिफल।

मेष

आपके लिए आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा हो सकता है। गलती का पछतावा समस्या उत्पन्न होने के बाद होगा। कर्मक्षेत्र में मेहनत थोड़ी ज्यादा करनी पड़ सकती है। ग्रहों की स्थितियां कुछ अच्छे परिणाम दिलाने में तत्पर रहेगी, परंतु फिर भी आपके द्वारा की गई मेहनत का सही परिणाम मिल जाए इसमें संदेह है। प्रतिस्पर्धी काम को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे. ऑफिस और व्यापार में कंपटीटर आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, परंतु उनसे न डरते हुए नकारात्मक परिस्थिति को धैर्य से संभालना चाहिए। मन में किसी प्रकार की नेगेटिविटी न लाएं। सब कुछ ईश्वर पर छोड़े दें घर वालों का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा.

वृष

आज का दिन सामान्य रूप से बीतने वाला है. जो लोग काम को पूरे मन से करेंगे, उनके लिए यह दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरीपेशा लोगों पर वर्कलोड अधिक रहेगा। अधिक कार्य की वजह से आप प्रेशर में आ सकते हैं. व्यापार में लाभ मिलता नजर आ रहा है। जो लोग निवेश करने की सोच रहे हैं वह आगे बढ़ सकते हैं। दुकान में स्टॉक भरने के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य में नरमी रहेगी लेकिन ध्यान रहें, काम के चक्कर में कहीं ऐसा न हो कि आप स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हो जाएं। घर में मेहमानों का आगमन होगा उनके आने से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे.

मिथुन

व्यवसाय में प्रगति होगी। व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। शेयर में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो वह भविष्य में भरपूर लाभ अवश्य पाएंगे। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

कर्क

 आज का दिन जॉब में थोड़े संघर्ष का है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। कोई रुका धन प्राप्त होगा। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। आज आपको कुछ सरकारी क्षेत्रों से भी लाभ मिलता दिख रहा है।

सिंह

आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्रों को जाब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आज आपको कार्य के सिलसिले में घर से बाहर जाना पड़ सकता है।

कन्या

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता हैं।बीते समय में बनाई गई योजनाओं से इस राशि के कारोबारी लाभ कमा लकते हैं। जो लोग अपना बिजनेस शुरु करना चाहते थे । उनको सफलता मिल सकती हैं। विदेशी कारोबार से से भी इस राशि के कुछ जातकों को मुनाफा हो सकता है। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की आवशयकता हैं।

तुला

चंद्रमा आज आपके दशम भाव में होंगे इसलिए करियर क्षेत्र में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। इस राशि के जो लोग नयी जॉब की तलाश में थे आज के दिन अच्छा ऑफर उनको मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में पिता के साथ आपके संबंधों में सुधार देखा जा सकता है। शाम के वक्त जीवनसाथी के साथ मिलकर आर्थिक मुद्दों पर बात कर सकते हैं।

वृश्चिक 

धर्म-कर्म के कार्यों में इस राशि के लोगों की रुचि बढ़ेगी। पिता के जरिये इस राशि के कुछ लोगों को लाभ मिल सकता है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे इस राशि के लोग अपने परिवार के लोगों से आर्थिक सहायता आज के दिन पा सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति की मदद से जीवन की किसी बड़ी परेशानी का हल आज आप सकते हैं। शिक्षार्थियों के लिए दिन सुखद साबित होगा।

धनु

आज के दिन हर सतर्कता और ईमानदारी के साथ हर कार्य को करें। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। सामाजिक स्तर पर मिलेजुले परिणाम आपको प्राप्त होंगे। आज के दिन अपने इलेक्ट्रोनिक चीजों को संभालकर रखें टूट-फूट की संभावना है। कुछ लोगों को अचानक से धन लाभ मिल सकता है।

मकर

आपके सप्तम भाव में चंद्रमा आज विराजमान होना वैवाहिक जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। जिन लोगों की शादी हाल ही में हुई है वो जीवनसाथी के साथ किसी हिल स्टेशन पर घूमने निकल सकते हैं। मीडिया और राजनीति के क्षेत्र में काम करने वाले लोग अपनी वाणी के कामयाबी हासिल कर सकते हैं।

कुंभ

आज उन लोगों से थोड़ी दूरी बनाकर चलें जो नकारात्मक बातें करते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान रहें, बाहर का तला-भुना भोजन न खाएं। कुछ जातकों को अपने मामा के पक्ष के लोगों से आज धन लाभ मिल सकता है। छोटे भाई-बहनों के जरिये लाभ की स्थिति बनने की संभावना है। किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती हो सकती है।

मिन

आपके लिए दिन सुखद रहने की संभावना है। विद्यार्थियों को शिक्षा जीवन में कोई उपलब्धि मिल सकती है। प्रेम में पड़े मीन राशि के जातक अपने लवमेट को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। संतान पक्ष को लेकर कोई चिंता थी तो वह भी आज के दिन दूर हो सकती है। रोजगार की तलाश में हैं तो आज कोई अवसर आपको प्राप्त हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here