राशि के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका साल 2021

हर किसी के मन में इस बात को लेकर उत्साह है कि साल 2021 Horoscope 2021 उनके लिए क्या नया लेकर आने वाला है।

0
1234
Horoscope 2021
हर किसी के मन में इस बात को लेकर उत्साह है कि साल 2021 Horoscope 2021 उनके लिए क्या नया लेकर आने वाला है।

New Year 2021: नया साल शुरु होने वाला (Horoscope 2021) है। इस बीच हर किसी की चाहत होती कि उसे अपने बारे में कुछ खास बाते पता चले। हर किसी के मन में इस बात को लेकर उत्साह है कि साल 2021 उनके लिए क्या नया लेकर आने वाला है। आइए जानते हैं इन राशियों (Horoscope 2021) के बारे में। 

लव लाइफ और बिजनेस के बारे में जानें खास बातें

मेष- (Aries)
इस राशि को करियर में सफलता हासिल होगी। आपको अपने लक्ष्यों में सफलता मिलेगी। इस साल आपको कई ऐसे अवसर हासिल होने वाले हैं जिनकी मदद से करियर अच्छा रहेगा। आप इस दौरान ज्यादा ज़िम्मेदार, केन्द्रित, संगठित बनेंगे। इस साल किसी फॉरेन कंपनी के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। जो लोग पहले ही किसी फॉरेन कंपनी के साथ जुड़े हैं उन्हें नए साल में तरक्की मिल सकती है। इस राशि के लिए जनवरी, अप्रैल, और सितम्बर के महीने काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं।

मिथुन- (Gemini)
इस राशि के लिए 2021 खास नहीं होगा। 2021 में जनवरी, फरवरी, मार्च में ज्यादा परेशानियां हो सकती है। जो आप कना चाहते है वो आपको नहीं मिलेगा जिसकी वजह से गुस्सा तेज होने लगेगा। इन सब बातों को लेकर धैर्य के साथ चलना चाहिए, क्योंकि ऐसा नहीं है कि समय बाद में अच्छा नही होगा। यह समस्याएं मार्च तक ज्यादा रहेगी, उसके बाद स्थितियां सामान्य होने लगेंगी।

कर्क- (Cancer)
नया साल इस राशि के लिए काफी बेहतर साबित होगा। आपके सभी काम कामयाब होंगे। जो काम पूरे नहीं हुए वो भी पूरे हो जाएगे। इस दौरान इस राशि के लोगों को सेलरी ज्यादा होने की संभावना है। अप्रैल से सितंबर तक आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान आप अपने सीनियर्स के साथ किसी विवाद में पड़ सकते हैं। इसके साथ ही इस दौरान आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह- (Leo)
नया साल मजेदार होगा। इस साल सभी दिक्कतों से निजात मिलेगी। जनवरी से अप्रैल तक और नवंबर से साल के अंत तक सावधान और सतर्क रहने की जरुरत है। जून, जुलाई, सितम्बर, और अक्टूबर महीनों में यात्रा करने से बचें। इस दौरान आपको कई मानसिक तवान और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 

जानें इन राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा

कन्या- (Virgo)
2021 आपके लिए खास है। इस नए साल में आपको कुछ मामलों में लाभ मिल सकता है। लेकिन कुछ मामलों में सावधानी बरतने की भी जरूरत है। जमीन से संबंधित काम मई तक तेजी से बनते नजर आएंगे, अगर आपने मकान से संबंधित प्लानिंग कर रखी है तो ज्यादा जोर दें। अप्रैल के बीच में पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की भी संभावनाएं हैं।

वृश्चिक- (Scorpio)
इस साल नौकरी मिलने में सफलता मिल सकती है। इस दौरान आपके अंदर ज्यादा आत्मविश्वास बना रहेगा, जिसके चलते आप काम को लास्ट तक खींचेंगे, किसी भी काम को सही ढंग से नहीं कर सकेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें ये आपको खलत हो सकता है। अगर आप नौकरी बदलने के बारे में या कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो, इस दौरान संभल क करें। विदेश यात्रा के लिए अक्टूबर के बाद का समय अच्छा रहेगा। बिजनेस के लिए जनवरी, फरवरी, जुलाई और अगस्त के महीने सही होंगे।

धनु- (Sagittarius)
साल 2021 काफी अच्छे नतीजे लेकर आएगा। जनवरी से अप्रैल के बीच आपको मेहनत करनी पड़ सकती है। मई, जून, अगस्त, सितंबर के महीने आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहेंगे। आप में से जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे है, उन्हें मई और सितंबर के महीनों में अवसर मिल सकते है। साल के आखिरी कुछ महीनों में, अक्टूबर और दिसंबर के बीच आप लंबी यात्राएं करेंगे, जो आपको बहुत लाभ देंगी। व्यापारी लोगों को भी इस साल कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। साथ ही बिजनेस करने वाले लोगों को इस समय उनके पार्टनर से मदद मिलेगी।

मकर- (Capricorn)
इस राशि वाले लोग अपने काम पर ध्यान दे। मानसिक रूप से फिट रहने की आवश्यकता है। ये बात भी समझनी होगी कि समय न बहुत अच्छा है, न ही खराब। इस साल खूब परिश्रम करना होगा, जिसका फल आपको मिलेगा। नया साल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। छोटी-छोटी बातों को लेकर टकराव से बचना होगा। 2021 में खुश होकर मेहनत करनी होगी।

मीन- (Pisces)
इस राशि के लोग पिछले साल से ज्यादा प्रोफेशनल रहने वाले है। आपको इस साल खुग को अपग्रेड करने के लिए सोचना चाहिए। 2020 में जिस संकट और संघर्ष का सामना किया है, इस साल मेहनत रंग लाएगी। एक खास बात और ध्यान रखनी होगी कि कोई व्यक्ति आपसे नकारात्मक बातें करता है या किसी अन्य व्यक्ति की बुराई करता है तो बिना पूरी जांच उसकी बात सच न माने। 

राशिफल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें Astrology News In Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here