मेष: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। नौकरी-पेशे वालों को विशेष लाभ मिलेगा। शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ: आपके लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। आज भाग्य आपका साथ देगा। सेहत को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है।
मिथुन: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतियां भरा रह सकता है। शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी भी बात को बढ़ाने से बचें।
कर्क: आज आपके लिए पराक्रम का दिन है। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। परिजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने के योग हैं।
सिंह: आज आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन लाभ की दृष्टि से शुभ है। हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है।
तुला: आज के दिन अपव्यय से बचने की कोशिश करें। दूर की यात्रा से आपको आज बचना होगा। अजनबियों से मेलजोल करना भारी पड़ सकता है।
वृश्चिक: इस राशि के जातकों का आज लंबे समय से रुका कोई कार्य पूर्ण होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे अवसर बन रहे हैं। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे।
धनु: आज के दिन आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। धन लाभ के अच्छे अवसर बन रहे हैं। छात्रों को सफलता मिलने के योग हैं।
मकर: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मंगलदायक रहने वाला है। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आज आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है।
कुंभ: इस राशि के जातकों को वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आज दिन जोखिमभरा रह सकता है।
मीन: आज विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सभी कार्य धीरे-धीरे हो सकते है, थोड़ा सा धैर्य रखें।