मेष: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी उलझनों भरा रह सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृषभ: आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं। नए अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
मिथुन: आज आपको धनलाभ हो सकता है। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अचानक कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। विवाद से बचने की कोशिश करें, अन्यथा स्थिति भारी पड़ सकती है।
सिंह: आज आपको तनाव हो सकता है। सोच समझकर कार्य करें। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
कन्या: आज आपको कार्य में सफलता हासिल होगी। व्यापारियों को लाभ मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
तुला: इस राशि के जातकों को आज रुका हुआ दन वापस मिल सकता है। धन, यश और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शुभ समाचार मिलेगा।
वृश्चिक: आज आप नए कार्य करेंगे। नए कार्यों को करने से मन प्रसन्न होगा। जोखिपूर्ण कार्यों को करने में रूचि बढ़ेगी।
धनु: आज आपके कार्यों में बाधा आ सकती है। उन्नति के योग बन रहे हैं। दुर्घटना हो सकती है, अत: वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें।
मकर: आज आपकी यात्रा सुखद रहेगी। खोया हुआ सामान मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कुल मिलाकर दिन अनुकूल है।
कुंभ: आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सुख-समृद्धि के योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर सचेत रहें। बदलता मौसम भारी पड़ सकता है। ध्यान रखें।
मीन: आज भाग्य आपके साथ है, पूरी मेहनत के साथ कोई भी कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। प्रेम प्रसंग में भी सफलता मिलेगी।