2 नवंबर राशिफल: आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहतरीन, शनिदेव की बरसेगी कृपा

मेष- इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। 

0
1169

मेष- इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है।

वृषभ: आज के दिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। घर के सदस्यों के साथ मन मुटाव न हो, ध्यान रखें। कोई रुका हुआ कार्य पूरा करने के बारे में सोच रहें हैं तो अवश्य करें।

मिथुन: कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। ऑफिस में नए दोस्त बनेंगे। किसी प्रियजन से मिलकर मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा करने के योग बन रहे हैं।

कर्क:आज सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

सिंह: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। मन प्रसन्न रहेगा। हर कार्य में सफलता मिलेगी। वाणी की मिठास रिश्तों को और मधुर कर देगी।

कन्या:आज आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। वाणी पर संयम रखें। मन में किसी बात को लेकर अशांति रह सकती है।

तुला: नौकरीपेशा वर्ग के लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: आज सितारे आपके साथ हैं। मेहनत करें आपको आपके कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी। निवेश में फायदा मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा।

धनु:व्यापारी वर्ग को आज के दिन लाभ मिलेगी। किसी व्यापारिक यात्रा पर जा सकते हैं। अच्छा अनुभव रहेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी।

मकर: नई योजनाओं को शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। अशांति का माहौल विचलित कर सकता है, लेकिन ये स्थिति कुछ ही समय के लिए रहेगी।

कुंभ: आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यापारी वर्ग को विशेष फायदा मिलेगा।

मीन: जीवन के प्रति सकारात्मक सोच रखें, नई उपलब्धि हासिल होगी। किसा से पहली मुलाकात सुखद एहसास देगी। आर्थिक लाभ होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here