27 अक्टूबर राशिफल: दिवाली के दिन इन 4 राशियों की होगी चांदी, बाकियों का कुछ ऐसा रहेगा हाल

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ फलदायी रहने वाला है। आज आप पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी। आज अविवाहित लोगों को खुशखबरी मिल सकती है, रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है।

0
1102

मेष: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ फलदायी रहने वाला है। आज आप पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी। आज अविवाहित लोगों को खुशखबरी मिल सकती है, रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है।

वृषभ: दिवाली के दिन आप थोड़े व्यस्त रह सकते हैं। आय के स्त्रोत बनेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है। परिजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन: आज का दिन आपका मिश्रित फलदायी है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिल सकता है। कार्य करते रहें लाभ अवश्य मिलेगा।

कर्क: इस राशि के जातकों को आज के दिन अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, आज किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं।

सिंह: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज अगर कोई कार्य करना चाहते हैं, तो अवश्य करें लाभ अवश्य मिलेगा। भाग्य आज आपका साथ देगा।

कन्या: इस राशि के जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। हालांकि, आपको सलाह दी जाती है कि आज के दिन उधार के लेनदेन में सावधानी बरतें, वापस आने की उम्मीद नहीं है। गैर जरूरी चीजों को न खरीदें। परिजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

तुला: आज आप घर की साज-सजावट में व्यस्त रहेंगे। आज आपके द्वारा किए गए सभी कार्य सफल होंगे। मनोरंजन के कार्यों पर खर्च कर सकते हैं।

वृश्चिक: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। यात्रा के योग बन रहे हैं। परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सोच-समझकर खर्च करें।

धनु: प्रियजनों से मिलकर आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। अच्छे और स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठाएंगे। दिवाली का दिन काफी खुशियों भरा रहने वाला है।

मकर: आज आप सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नई योजनाओं को शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन बेहतर है। सफलता मिलेगी।

कुंभ: इस राशि के जातक आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रिय लोगों के साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिजनों के साथ यादगार दिवाली बनाएंगे।

मीन: आज आपको सावधानी पूर्वक कार्य करने की सलाह दी जाती है। लापरवाही भारी पड़ सकती है। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें। धर्म-कर्म के कार्यों में बिजी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here